5 मई 2020 दिन मंगलवार पंडित जी श्री वेद प्रकाश शुक्ला द्वारा सभी राशियों का राशिफल

दिनाँक -: 05/05/2020,मंगलवार*
त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष
वैशाख


तिथि -------त्रयोदशी 23:20:31       तक
पक्ष ---------------------------शुक्ल
नक्षत्र -----------हस्त 16:37:52
योग --------------वज्र 24:41:18


शुभ मुहूर्त


राहू काल 15:35 - 17:15 अशुभ
यम घंटा  08:57 - 10:37 अशुभ
गुली काल  12:16 - 13:56  अशुभ
अभिजित  11:50 -12:43 शुभ
दूर मुहूर्त  08:17 - 09:10 अशुभ
दूर मुहूर्त  23:12 - 24:05* अशुभ


दिशा शूल ज्ञान-------------उत्तर


भौम प्रदोष व्रत (शिव पूजन) 


श्री निम्बार्क तपस्थली पर श्रीनिम्बार्क राधाकृष्णबिहारी जी 33वां पाटोत्सव


 


शुभ विचार 


किं कुलेन विशालेन विद्याहीनेन देहिनाम् ।
दुष्कुलं चापि विदुषी देवैरपि हि पूज्यते ।।
।।चा o नी o।।


  क्या करना उचे कुल का यदि बुद्धिमत्ता ना हो. एक नीच कुल में उत्पन्न होने वाले विद्वान् व्यक्ति का सम्मान देवता भी करते है.


 


दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। प्रयास अधिक करें।


🐂वृष
मेहनत की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। विवेक व धैर्य का प्रयोग करें। लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


👫मिथुन
परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। क्रोध व आलस्य पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क
संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🐅सिंह
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई ऐसा उपाय न करें जिससे कानूनी उलझन हो।


🙎कन्या
स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से बचें। बाहर जाने का मन बनेगा। थकान तथा चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं।


⚖तुला
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। देवदर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। घर-परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।


🦂वृश्चिक
नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।


🏹धनु
यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।


🐊मकर
अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते का बिगड़ सकते हैं। परिवार से सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में कमी होगी।


🍯कुंभ
नवीन वस्त्राभूषण के लिए व्यय होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य सहज ही होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधी से मेल बढ़ेगा।


🐟मीन
घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर