सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लखीमपुर खीरी । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवक के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तानुलवाला निवासी हरेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में एक महिला रिया वर्मा और उसके कथित साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात रिया वर्मा नाम की युवती से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद रिया ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। बाद में पता चला कि रिया पहले से शादीशुदा है और प्रार्थी को धोखा दे रही थी। इस संबंध में पूर्व में भी देहरादून में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी। हाल ही में 7 जून को रिया वर्मा द्वारा समझौते का बहाना बनाकर प्रार्थी को एक होटल में बुलाया गया। वहाँ पहले से मौजूद रिया के साथी दीप उर्फ शेखर वर्मा सहित 20–25 लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया और मोबाइल में मौजूद साक्ष्य भी मिटा दिए गए। प्रार्थी का दा...

सभी राशियों का राशिफल पंडित जी श्री वेद प्रकाश शुक्ला जी द्वारा चित्रकूट से

*दिनाँक -: 16/05/2020,शनिवार*
नवमी, कृष्ण पक्ष
ज्येष्ठ


तिथि ----------नवमी 10:22:21     तक
पक्ष ---------------------------कृष्ण
नक्षत्र -------शतभिषा 11:04:16
योग ------------वैधृति 26:34:12
करण -----------गरज 10:22:21


शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩*


राहू काल  08:53 - 10:35 अशुभ
यम घंटा  13:57 - 15:38 अशुभ
गुली काल  05:31 - 07:12 अशुभ
अभिजित  11:49 -12:43 शुभ
दूर मुहूर्त  07:19 - 08:13 अशुभ


🚩पंचक अहोरात्र अशुभ


दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व


विशेष जानकारी   🚩💮


* बुध उदय पश्चिमे 09:45 पर


 


शुभ विचार   💮🚩💮


प्रारर्द्यूतप्रसंगेन मध्यान्हे स्त्रीप्रसंगतः ।
रात्रौ चौरप्रसंगेन कालो गच्छति धीमताम् ।।
।।चा o नी o।।


  सुबह उठकर दिन भर जो दाव आप लगाने वाले है उसके बारे में सोचे. दोपहर को अपनी माँ को याद करे. रात को चोरो को ना भूले.


🐏मेष
रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव भाग लेने का अवसर मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाणी में संयम आवश्यक है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।


👫मिथुन
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। थकान तथा आलस्य रह सकते हैं।


🦀कर्क
पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मनोनुकूल सूचना प्राप्ति होगी। विवाद न करें। किसी व्यक्ति का व्यवहार मनोनुकूल नहीं रहेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें।


🐅सिंह
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक पूछ-परख बढ़ेगी। रुके काम पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। धनलाभ सहज ही होगा। प्रमाद न करें। कार्यकुशलता का विकास होगा। जल्दबाजी से बचें।


🙎‍♀️कन्या
शोक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में बाधा संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परिवार में बेवजह कलह हो सकती है। सामंजस्य बैठाएं। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


⚖️तुला
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में प्राप्त होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। लाभ होगा।


🦂वृश्चिक
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर अनुकूल वातावरण रहेगा। अपरिचित व्यक्ति से दूर रहें। धोखा खा सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें


🏹धनु
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समय का लाभ लें।


🐊मकर
चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां सावधानी से रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा।


🍯कुंभ
तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। जल्दबाजी न करें।


🐟मीन
नई आर्थिक नीति लागू करने का साहस जुटा पाएंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...