चमकदार वस्तु गर्जना के साथ गिरी जमीन में धसी राजस्थान के जालौर में लोगो ने बताया उल्का पिंड गिरा

आसमान से गर्जना करते गिरा छोटा उल्का पिंड 


धातु की तरह है उल्का पिंड गिरने के बाद हुआ जमीन मे धंस गया था और गरम भी था मौके पर पहुची पुलिस ने कब्जे में लिया


जालौर 


राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर कस्बे में सुबह एक उल्कापिंड गिरने से सनसनी फैल गई। उल्कापिंड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। बाद में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इसे वहां से हटाकर इसे सुरक्षित रखवाया। पुलिस के अनुसार किसी धातु के समान नजर आ रहा यह उल्कापिंड 2.788 किलोग्राम वजनी है। 


सांचोर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिली कि गायत्री कॉलेज के निकट भंसाली अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर आसमान से तेज गर्जना के साथ एक चमकदार वस्तु नीचे गिरी है। इस पर वे मौके पर पहुंचे। 


वहां काले रंग की धातु का एक टुकड़ा जमीन में धंसा हुआ नजर आ रहा था। करीब चार से पांच फीट की गहराई में जाकर यह टुकड़ा धंस गया। उस समय यह टुकड़ा काफी गरम था। बाद में उपखंड अधिकारी और उप अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह उल्कापिंड है। यह काले रंग की चमकीली धातु जैसा नजर आ रहा है।


कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने आसमान से एक तेज चमक के साथ एक टुकड़े को गर्जना के साथ नीचे गिरते देखा। नीचे गिरते ही एक धमाका हुआ। इस उल्कापिंड के ठंडा होने पर पुलिस ने उसे कांच के एक जार में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि इसे विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर