सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

UP को मिली 505 KM लंबी 16 सड़क परियोजनाएं, CM योगी बोले- 6 वर्षों में 65 वर्षों से ज्यादा बने हाइवे


उत्तर प्रदेश को मिली 505 KM लंबी 16 सड़क परियोजनाएं, मुख्यमंत्री योगी बोले- 6 वर्षों में 65 वर्षों से ज्यादा बने हाइवे


गोरखपुर


उत्तर प्रदेश को 7477 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं (16 Road Projects) की सौगात मिली है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ


 


केंद्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एनेक्सी सभागार से इस ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की. नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कें ठीक होंगी तो नए उद्योग लगेंगे. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क निर्माण की परियोजनाएं चला रहे हैं.


 


उन्होंने कहा कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन से यूपी विकसित होगा. उत्तर प्रदेश में रास्ते अच्छे होंगे तो उद्योग आएंगे, खेती को फायदा होगा नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश सुखी एवं सम्पन्न राज्य बनेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्टेशन एंड कम्युनिकेशन ये 4 बातें ठीक प्रकार से विकसित होंगी तो उत्तर प्रदेश का विकास होगा. उत्तर प्रदेश मजबूत कनेक्टिविटी से विकास के पथ अग्रसर है, यूपी की तस्वीर तेजी से बदल रही है. एक नई दृष्टि, एक नई ऊर्जा जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दी है, उससे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद 65 वर्षों में जितने राजमार्ग बने, उससे अधिक पिछले 6 वर्षों में बने. इसके लिए मैं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. इन 6 वर्षों में इस मंत्रालय ने विकास कार्यों को हर जगह पहुंचाया. पहली बार जब केंद्रीय मंत्री गडकरी, गोरखपुर आए थे तो बाईपास की आधारशिला रखी थी. आज उस कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का भी लोकार्पण हो रहा है. उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से गडकरी और सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया.


 


जिन 16 परियोजनाओं का लोकार्पाण-शिलान्यास हुआ है उनमें गोरखपुर बस्ती मंडल की भी 1182 करोड़ रुपए की सड़के शामिल हैं. इस मौके पर गोरखपुर एनेक्सी सभागार में सदर सांसद रवि किशन, विधायक बिपिन सिंह, संगीता यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एनएचएआई के अफसर मौजूद रहे.


 


इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण


 


– कानपुर- लेवल क्रासिंग संख्या 79डी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य 790 मीटर 50.74 करोड़ रुपए.


 


– राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का मेरठ से बुलंदशहर तक फोरलेन चौड़ीकरण – 61.19 किमी, 240.91 करोड़ रुपए


 


– महोबा एवं बांदा जनपद के अंतर्गत कबरई से बांदा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य – 37 किमी, 215.16 करोड़ रुपए.


 


– गोरखपुर में कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाइपासब – 17.66 किमी, 866 करोड़ रुपए


 


– सिद्धार्थनगर जिले में बढ़नी से कटाया चौक खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य – 35 किमी, 209.10 करोड़ रुपए.


 


-प्रतापगढ़ से प्रयागराज बायपास खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 96 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य -34.70 किमी, 599.35 करोड़ रुपए


 


– बहराइच से श्रावस्ती खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य – 61.90 किमी, 388.83 करोड़ रुपए


 


– चित्रकूट व प्रयागराज जनपद अंतर्गत मऊ से जसरा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण व उन्नयन का कार्य – 53.55 किमी, 599.35 करोड़ रुपये


 


इनका हुआ शिलान्यास


 


– गोरखपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 ए पर सिकरीगंज एवं गोला के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य- 9 किमी, 37.52 करोड़ रुपये


 


– कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के तमकुहीराज और पडरौना के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य -19 किमी, 69.67 करोड़ रूपए


 


– राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75ई के मध्य प्रदेश बार्डर से शुरू होकर सोनभद्र होते हुए उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं इसी मार्ग पर एक अन्य कार्य – क्रमशः 65.21 किमी, 57.50 करोड़ एवं 26.81 किमी – 29.63 करोड़ रुपए


 


– राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91ए के भरथना चौक, इटावा से कुदरकोट मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य- 40 किमी, 262.37 करोड़ रुपए


 


– राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 सी ड्रमंडगंज से हलिया मार्ग तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य- 18.40 किमी, 39.37 करोड़ रुपये


 


– राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135सी के रामपुर से भडेवरा मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य – 15 किमी, 76.23 करोड़ रुपये


 


कार्य प्रारंभ


 


– प्रयागराज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 96 पर फाफामऊ में गंगा नदी पर बने सेतु के समानांतर नए छह लेन सेतु का निर्माण कार्य- 9.90 किमी, 1948.25 करोड़ रुपए


 


कुल-  504.32 किलोमीटर, 7476.57 करोड़ रुपए


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...