सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

युवक को मिला नया जीवन डाक्टरों ने यशोदा अस्पताल नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद में मरीज के सीने में अंदर तक धसी लोहे की मोटी एंगल निकाल कर दिया नया जीवन


यशोदा अस्पताल नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद में मरीज के सीने में अंदर तक धसी लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) को सफलतापूर्वक निकाल कर दिया नया जीवन


 


गाजियाबाद 


नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवम ट्रॉमा सर्जन डॉ. आशीष गौतम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की जान बचाई। 11 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में युवक की छाती में लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) घुस कर फेफड़ों तक पहुँच गई। मरीज को पहले मुरादनगर स्थित आईटीएस अस्पताल ले जाया गया मगर हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया। 


 


डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि युवक को जब हमारे पास लाया गया तो उसकी दायीं छाती में गहरा घाव था और उसकी कई पसलियाँ टूट चुकी थी। लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) इतने अंदर तक पहुँच गई कि उसने फेफड़े को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। यशोदा अस्पताल पहुँचने तक मरीज का इतना खून बह चुका था कि हम तुरंत ऑपरेशन नहीं करते तो उसकी जान जा सकती है। हमने मरीज की हालत देखते हुए थोरेकोटमी तकनीक अपनाई जिससे उसके फेफड़ों का घाव बंद कर खून बहना बंद करने में मदद मिली। अब मरीज स्वस्थ है और जल्द ही उसे डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। 


 


डॉ. गौतम ने बताया कि फेफड़ों में इस तरह की चोटें बेहद खतरनाक होती हैं और इसमें मरीज की हालत को बेहद खतरा होता है। इसी लिए सलाह दी जाती है कि मरीज को तुरंत किसी अच्छे अस्पताल में दाखिल किया जाए। अन्यथा अत्यधिक खून बहने से मरीज की जान जा सकती है। 


 


घायल प्रशांत कुमार ने बताया कि वह 11 नवंबर की सुबह मुरादनगर में जलालपुर रोड पर अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था। तभी आगे से जा रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह उछल कर सड़क के किनारे जा गिरा। जहां वह गिरा, वहाँ निर्माण कार्य चल रहा था और जगह-जगह लोहे के मोटे एंगल (रॉड) और सरिए पड़े थे। वह ऐसे ही एक मोटी एंगल पर गिरा जो उसके शरीर में फेफड़ों तक घुस गई।    


 


आपको बता दें कि यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवम ट्रॉमा सर्जन डॉ आशीष गौतम की गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ सर्जनों में होती है। इससे पहले भी वे कई बार जटिल सर्जरी कर सैकड़ों मरीजों की जान बचा चुके हैं। डॉ गौतम द्वारा दिए गए जीवनदान में आज प्रशांत का भी नाम शामिल हो गया। प्रशांत और उसके परिजनों का कहना है कि उनकी खुशकिस्मती थी कि वे प्रशांत को यशोदा अस्पताल ले आए जहां डॉ आशीष गौतम हमारे लिए भगवान का रूप साबित हुए।


इस अभूतपूर्व सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देने के कारण यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोरा ने डॉ आशीष गौतम को ढेर सारी बधाई दी और कहा कि डॉ गौतम जैसे डॉक्टरों पे उन्हें गर्व है जो यशोदा अस्पताल के अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि यशोदा अस्पताल ने हमेशा से गोल्डन ऑवर मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान दिया है और उनका मानना है कि समय रहते अगर मरीज यशोदा तक पहुंच जाए तो उनके अनुभावी चिकित्सकों की टीम काफी हद तक मरीज की जान बचाने में कामयाब रहती है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...