मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026


सोनभद्र.टोल प्लाजा विवाद में पुलिस की त्वरित कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्त किए गिरफ्तारअन्य टोल कर्मियों की तलाश जारी सीओ सिटी ने कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपीलरविवार 1 फरवरी की शाम रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उसको साथियों से हुई थी मारपीट की घटना घटना का वीडियो वायरल होने पर हुआ था हंगामा बड़ी संख्या पर मौके पर पहुंचे थे अधिवक्ता, जमकर किया था हंगामा अधिवक्ता आरती पांडे की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर की नारेबाजी आरोपी टोल प्लाजा कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग.

 


सोनभद्र.टोल प्लाजा विवाद में पुलिस की त्वरित कार्रवाईरॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्त किए गिरफ्तारअन्य टोल कर्मियों की तलाश जारीसीओ सिटी ने कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपीलरविवार 1 फरवरी की शाम रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उसको साथियों से हुई थी मारपीट की घटना घटना का वीडियो वायरल होने पर हुआ था हंगामाबड़ी संख्या पर मौके पर पहुंचे थे अधिवक्ता, जमकर किया था हंगामा अधिवक्ता आरती पांडे की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर की नारेबाजी  आरोपी टोल प्लाजा कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग.

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

 



बार्डबाय के रिटायर होने पर सभी स्टाप ने क्या सम्मान समारोह जनपद संभल के विकास खंड जूनावई के PSC अहरोला पर बार्डबाय महेंद्रपाल क़ो आज दिनांक 02/02/2026क़ो सेवा पूर्ण करने पर सभी स्टाप द्वारा रिटायरमेन्ट होने पर बिदाई समारोह किया गया बिदाई समय मौजूद सभी सुवास्थ्य कर्मचारियो ने मिलकर गीता की पुस्तक उनके सम्मान में भेंट की और सभी ने सुभकामनाये भी दी जिससे जीवन में सुवस्थ और सुखी रहें इस अबसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाँ सचिन कुमार डॉ दिवाकर गुप्ता डॉ बिशन लाल गुप्ता बीपीएम सौरभ शर्मा बेम संजीव शर्मा फार्मासिस्ट दिनेश चंद व समस्त स्वास्थ्य बिभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे!

लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब क्षेत्र में हुई लोहे की सरिया चोरी की घटना का सफल अनावरण क्राइम ब्रांच व बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटना में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब क्षेत्र में हुई लोहे की सरिया चोरी की घटना का सफल अनावरण क्राइम ब्रांच व बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटना में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार।




अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 23 बण्डल लोहे की सरिया एवं ट्रक संख्या UP32FN2424 बरामद।दिनांक 25.01.2026 को भैसामऊ क्रॉसिंग के पास स्थित शिवरतन ट्रेडर्स के बाहर से लगभग 40 कुंतल सरिया चोरी की गई थी मुखबिर की सूचना पर किसान पथ कट (इन्दौराबाग सर्विस लेन) पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त 03 अभियुक्तों- मेवालाल यादव, दीपक यादव एवं अखिलेश कुमार के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 28.01.2026 को वादी रामसनेही यादव पुत्र स्व. शिवरतन, निवासी ग्राम डिंगूरपुर, तहसील बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ द्वारा थाना बक्शी का तालाब पर सूचना दी गई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत भैसामऊ क्रॉसिंग के पास स्थित उनकी दुकान "शिवरतन ट्रेडर्स के बाहर से अज्ञात अभियुक्तों द्वारा लगभग 40 कुंतल लोहे की सरिया चोरी कर ली गई है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बक्शी का तालाब पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक अरुण कुमार द्वारा की जा रही है पुलिस की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी-दिनांक 02.02.2026 को उपनिरीक्षक अरुण कुमार मय पुलिस बल क्षेत्र में गश्त एवं विवेचनात्मक कार्यवाही में व्यस्त थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की सरिया एक ट्रक में लादकर ले जाई जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा इन्दौराबाग तहसील जाने वाली सर्विस लेन, किसान पथ कट पर घेराबंदी की गई, जहाँ ट्रक संख्या UP32FN2424 को रोका गया। ट्रक में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर ट्रक से 23 बण्डल लोहे की सरिया बरामद हुई।अभियुक्त गणो को उनके जुर्म मु0अ0सं0 036/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना बीकेटी, लखनऊ से अवगत कराते हुए इन्दौराबाग तहसील को जाने वाली सर्विस लेन किसान पथ कट से समय 01.00 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


नगर के व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस आराम से बैठ कर फोन चलाने में मस्त शाम होते ही वाहनों से अवैध उगाई करने लग जाते है शिकारपुर : नगर की जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए जो कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई लेकिन हर समय इस व्यस्त चौराहे पर वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी चालान के नाम पर अपनी तिकड़म बाजी में वाहन चालकों को साइड में खड़े करके लगे रहते हैं तथा चौराहे पर जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है क्षेत्र की जनता से अपील है की स्वयं अपने व अपने वाहन को सम्भाल कर चलाएं अगर जाम लगता है तो स्वयं ही अपने वाहन को बचाए क्योंकि जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर लगी ट्रैफिक पुलिस केवल फोन चलाती है और चालान करती है नगर की जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर व्यवस्था बनाने के लिए केवल कोतवाली प्रभारी चन्दगीराम, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, व पुलिस कार्य करती है ट्रैफिक पुलिस अपने फोन चलाने में मस्त रहती है देखने वाली बात यह होगी कि जिस प्रकार वाहन चालकों पर कार्रवाई होती है क्या इन पुलिसकर्मियों पर भी कोई कार्यवाही होगी या सभी नियम केवल जनता के लिए बने है सोचने का विषय 

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026


39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

सूरजकुंड की मुख्य चौपाल पर बिखरे लोक संस्कृति के रंग देश-विदेश के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ*फरीदाबाद, 1 फरवरी39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय 'आत्मनिर्भर' शिल्प मेले में शिल्पकारी के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का जादू भी सिर चढ़कर बोल रहा है। मेले के दूसरे दिन मेला परिसर में स्थित बड़ी चौपाल पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। देश और विदेश से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम के संदेश को जीवंत कर दिया।सांस्कृतिक महाकुंभ का केंद्र बनी बड़ी चौपाल मेले की मुख्य चौपाल पर देश विदेश के कलाकारों द्वारा अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश किया, जिसे देख दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। रविवार को मुख्य चौपाल पर एस्वातीनी के कलाकारों द्वारा मास्टर एंडोन, इराकी कुर्दिस्तान के कलाकारों द्वारा  दुहोक पारंपरिक नृत्य, बोत्सवाना के कलाकारों द्वारा सेतापा जनजातीय नृत्य, उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा फरुवाही लोक नृत्य  जो अक्सर शादियों और त्योहारों के दौरान प्रस्तुत किया जाता है। इसके साथ ही मेडागास्कर, वियतनाम, सेनेगल, साउथ सूडान, मालावी, जिंबाब्वे के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे देख मुख्य चौपाल में बैठे दर्शक थिरकने लगे।बता दें कि 39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में अलग-अलग मंचों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 15 फरवरी तक किया जाएगा।इस वर्ष मेला विशेष रूप से 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को चरितार्थ कर रहा है। मेले में लगभग 50 देशों के सांस्कृतिक दल प्रतिदिन अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस वर्ष मिस्र पार्टनर कंट्री है, जबकि उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम राज्य के रूप में अपनी लोक कलाओं का विशेष प्रदर्शन कर रहे हैं

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

केंद्रीय बजट-2026: हरियाणा को विकास की नई उड़ानहवाई पट्टियों से बायोफार्मा हब तक, MSME और युवाओं के रोजगार पर बड़ा फोकस

केंद्रीय बजट-2026: हरियाणा को विकास की नई उड़ानहवाई पट्टियों से बायोफार्मा हब तक, MSME और युवाओं के रोजगार पर बड़ा फोकस












केंद्र सरकार के बजट-2026 में हरियाणा के लिए बहुआयामी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। इस बजट से राज्य के 7 प्रमुख जिलों—अंबाला, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत—को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। हवाई सेवाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश, बायोफार्मा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और MSME सेक्टर को बढ़ावा देकर हरियाणा को औद्योगिक और तकनीकी हब के रूप में स्थापित करने की मजबूत रूपरेखा तैयार की गई है।सी-प्लेन के लिए हवाई पट्टियों का विकास अंबाला, हिसार और करनाल की हवाई पट्टियों को सी-प्लेन संचालन के लिए विकसित किया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी गुरुग्राम-फरीदाबाद में एयरोस्पेस MSME हब गुरुग्राम और फरीदाबाद में विमान के पुर्जे बनाने वाले MSMEs के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हवाई जहाज के पार्ट्स पर टैक्स हटाए जाने से उत्पादन लागत घटेगी, विदेशी निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।हिसार एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग की व्यवस्था से हरियाणा एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।पंचकूला बनेगा बायोफार्मा हब केंद्रीय बजट में ‘बायोफार्मा शक्ति’ के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा से पंचकूला के फार्मा हब को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। यहां एसोसिएटेड बायोफार्मा, बायोफार लाइफसाइंसेज और मेडरूट्स बायोफार्मा जैसी कंपनियां WHO मानकों के अनुरूप टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और आयुर्वेदिक दवाइयों का निर्माण कर रही हैं।इस निवेश से कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।IMT और रोजगार के नए अवसर सोनीपत के खरखौदा और गुरुग्राम के मानेसर स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) के विस्तार से बड़े पैमाने पर निवेश आएगा। इससे राज्य के युवाओं के लिए लाखों रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है।RRTS और EV चार्जिंग नेटवर्क को बल बजट में RRTS कॉरिडोर दिल्ली–गुरुग्राम–फरीदाबाद) और EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए फंडिंग से हरियाणा को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।देशभर में 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स के तहत रेल, सड़क और औद्योगिक ढांचे के विस्तार से हरियाणा का इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा। RIDF और UIDF में बढ़ोतरी से ग्रामीण व शहरी विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।MSME और सेमीकंडक्टर मिशन से तकनीकी बढ़तइंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए बड़े प्रावधान से हरियाणा के इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई दिशा मिलेगी। MSME, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस राज्य को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनाने में सहायक होगा।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा उन्होंने कहा कि MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान, AI और क्वांटम मिशन में निवेश तथा 15 पुरातात्विक स्थलों—विशेषकर राखीगढ़ी—के विकास से हरियाणा को वैश्विक पहचान मिलेगी।विपक्ष की प्रतिक्रियावहीं विपक्षी दलों ने बजट को लेकर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार होने का आरोप लगाया। इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने भी बजट को शब्दों का पुलिंदा बताते हुए ठोस परियोजनाओं की कमी का दावा किया।

कुल मिलाकर, बजट-2026 हरियाणा के लिए औद्योगिक विस्तार, तकनीकी निवेश और रोजगार सृजन के नए द्वार खोलता दिख रहा है, हालांकि राजनीतिक बहस अपने चरम पर बनी हुई है।