वाराणसी जरूरतमंदों लोगों के लिए फरिश्ता बना ये भाजपा नेता

जरूरतमंदों लोगों के लिए फरिश्ता बना ये भाजपा नेता


वाराणसी / मिर्जामुराद


वाराणसी कोरोना वायरस के देश में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पहले ही 14 अप्रैल तक देश को लॉकडाउन कर दिया है लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस के चलते बेरोजगार मजदूर विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों तथा रोजी-रोटी के जुगाड़ में आए लोगों का काम बंद होने के कारण भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह गौतम ने सोमवार को मिर्जामुराद क्षेत्र में दर्जनों लोगों में चावल, आटा, दाल, सरसो का तेल , नमक, मिर्चा सहित आदि खाद्य सामग्री का वितरण किये।गरीबों को इंतजाम करने के बाद जो जरूरतमंद लोग वहां पहुंचे उनको भी खाद्य सामग्री देते रहे।


गरीब जनता राशन का सामान पाकर बहुत ही खुश हुए और संजीव सिंह गौतम को बहुत धन्यवाद दिया इस मौके पर  संजीव सिंह गौतम ने कहा कि गरीबों के बीच जाकर मुश्किल की इस घड़ी में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाए रखने का पूरा ख्याल रखने को कहा।