घाघरा नदी में नहाने गए 4 किशोरों में से एक की मृत्यु

होली खेलने के पश्चात घाघरा नदी में नहाने गए 4 किशोरों में से एक की मृत्यु होना सामने आया है मामला ईसानगर थाना क्षेत्र का है जहां होली खेलने के बाद चार किशोर घाघरा नदी में स्नान करने के लिए गए और वहां पर नदी की तेज धार चारों किशोरों को बहा कर ले गई, पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से तीन किशोरों की जान बचा ली गई परंतु मोहित पुत्र छोटेलाल की मृत्यु हो गई