नाबालिग का अपहरण व धर्म परिवर्तन के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार*

 *नाबालिग का अपहरण व धर्म परिवर्तन के आरोप में


दो अभियुक्त गिरफ्तार*

========================================

जयप्रकाश यादव ब्यूरो चीफ गोरखपुर

       *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह के निकट मार्गदर्शन में उ0नि0 अरविन्द कुमार राय द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मय हमराह आरक्षीगणों के मदद से रुस्तमपुर से बाजाफ्ता-बाकायदा अभियुक्तगणों को समय करीब 8.45 बजे गिरफ्तार कर अपहृता को अभियुक्त के रिस्तेदार के घर रुस्तमपुर से बरामद किया गया । जिसे महिला आरक्षी को सुपुर्द कर विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।  


*नाम पता अभियुक्तगण-* 

1.वसीम पुत्र नसीरुद्दीन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पाली खास थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर

2.नसीरुद्दीन पुत्र मनीर उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पाली खास थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 


*पंजीकृत अभियोग का विवरण –*

मु0अ0सं0 80/2021 धारा 354,363/366/368 भादवि 9/10 पाक्सो व 3/5(1) यू0पी0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 


*गिरफ्तारी का समय व स्थान-*

दिनांक 28/03/2021 समय 08.45 बजे गिरफ्तारी का स्थान-रुस्तमपुर अभियुक्त के रिश्तेदार के घर से  


*गिरफ्तारी में शामिल टीम-*

1. उ0नि0 अरविन्द कुमार राय 

2. आरक्षी अमन कुमार सिंह

3. आरक्षी अनिल यादव 

4. महिला आरक्षी रीमा सिंह