*जनपद शाहजहांपुर में पांच लोगों की मौत, टीका लगवाने के लिए जागरूक नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग*

 *जनपद शाहजहांपुर में पांच लोगों की मौत, टीका लगवाने के लिए जागरूक नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग*



   जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट


जैतीपुर। गांव शिवराजपुर में पंचायती चुनाव के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर ग्रामीणों को बुखार आ रहा था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक नहीं कर सका।

करीब ढाई हजार की आबादी वाले गांव में निगरानी समिति के संबंध में किसी को जानकारी नहीं है। सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया है। गांव में गंदगी फैली होने से लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। कई लोगों को अब भी बुखार है। गांव से पीएचसी करीब आठ किमी तो सीएचसी 25 किमी दूर है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक नहीं कर सका है।



गांव की आशा वर्कर नन्हीं देवी ने बताया कि केवल उनके परिवार के लोगों को वैक्सीन लगी है। बाकी लोगों वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। निगरानी समिति में केवल लेखपाल उनसे फोन पर बात करते हैं, गांव वह भी नहीं आते। वह रोजाना लोगों से बात करतीं हैं तो लोग उनकी बात पर ध्यान नहीं देते। लोगों को डर है कि कोरोना की वैक्सीन लगने से नुकसान होता है।

पंचायत चुनाव के बाद इनकी गई जान

पंचायत चुनाव के बाद गांव में पांच लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। इसमें गांव के राजेंद्र (52), मुरारी (50), नन्हें (65), रानी (60) सचिन (16) हैं।

सफाई व्यवस्था ध्वस्त

शिवराजपुर गांव की सफाई व्यवस्था पटरी पटरी से उतर चुकी है। गांव की नालियों में गंदगी है। गांव का कोई घर ऐसा नहीं है जहां परिवार में कोई जुकाम, खांसी और बुखार का मरीज न हो। ग्रामीणों ने बताया गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आता।

गांव में सफाईकर्मी नहीं आता। लोग बुखार आने पर झोलाछाप से दवाई लेकर खाते हैं। आशा के अलावा गांव में कोई दिखाई नहीं देता। -जितेंद्र सिंह

गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को बुखार आता है लेकिन जांच नहीं कराते। टीका नहीं लगवाते, कहते हैं उससे नुकसान होता है। - आलोक सिंह

गांव में सफाई कर्मी कभी नहीं आता। नालियों में गंदगी है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - विवेक सिंह

गांव में जागरूकता का अभाव है। लोग वैक्सीन लगवाने से घबराते हैं। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग भी उदासीन है। - अभिषेक सिंह

शिवराजपुर में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सभी लोगों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा जांच कराएं और कोविड-19 वैक्सीन लगवाएं। जांच कराने से ही पता चलेगा क्या समस्या है। लोग जांच कराने से डर रहे हैं। जांच कराना नहीं चाहते। किसी भी समस्या से बचाव के लिए डॉक्टर का परामर्श और जांच बहुत आवश्यक है। 



- डॉ. लईक अहमद, सीएचसी प्रभारी जैतीपुर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर