*अन्नप्राशन संस्कार मनाया*

 *अन्नप्राशन संस्कार मनाया*



आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेहर चंद शर्मा व धर्मपत्नी ममता शर्मा जी ने अपने दोनों पौत्र का अन्नप्रशन संस्कार करवा।महंत विजय गिरि जी महाराज ने बताया कि,'अन्नप्राशन’ संस्कृत का एक शब्द है। जिसका अर्थ है ‘अनाज का सेवन करने की शुरुआत’ हिन्दू धर्म में कई संस्कारों में से यह भी एक संस्कार है। जिसमें माता-पिता पूरी विधि, पूजा संस्कार के साथ अपने बच्चे को अन्न खिलाने की शुरुआत करते हैं। यह संस्कार बच्चे को पहली बार चावल खिलाकर किया जाता है। अक्सर माता-पिता अपने बच्चे के लिए इस संस्कार को पूरे परिवार के साथ करते हैं जिसे उसका का एक महत्वपूर्ण विकास भी माना जाता है। यह वह समय होता है जब बच्चा, माँ के दूध के साथ-साथ ठोस खाद्य पदार्थ का सेवन करना भी शुरू कर देता है। अन्नप्राशन एक का एक रिवाज है देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे पश्चिम बंगाल में इसे मुखेभात, केरल में चोरूणु, गढ़वाल में भातखुलाई और इत्यादि। इस अनुष्ठान के बाद बच्चे को स्तनपान कराना धीरे-धीरे छुड़ाया जाता है। और उसे ज्यादातर ठोस आहार ही दिया जाता है।सत्यजीत शर्मा,पत्नी पूजा शर्मा, पंअमरजीत शर्मा,बुवा डॉ भारती शर्मा,ने पूरे परिवार के साथ यह उत्सव मनाया और महंत विजय गिरि जी महराज जी से आशीर्वाद लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर