धौरहरा खीरी। दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का एक्शन

 धौरहरा खीरी।


दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का एक्शन



एसडीएम रेनू एवं फूड इंस्पेक्टर अजय सोनी ने मारा छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप


त्योहारी सीजन को देखते हुए मिठाई, दूध, दही एवं अन्य चीजों की गुणवत्ता जानने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर की कई मिठाई , एवं खाद्य पदार्थ की  दुकानों में छापामारी की। 


इस दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे l तो कई दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपने होटल के अंदर व बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखे, जिससे मक्खी व अन्य कीटाणु न पनप सकें। *एस0डी0एम रेनू ने बताया* कि त्योहारी सीजन होने के कारण क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। मिठाई, दूध व दही आदि खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत आने लगती है।