आखिर क्या जानते हैं आप नव वर्ष के विषय में- जानिए स्वतंत्र पत्रकार विवेक जैन बागपत से


नव वर्ष नवीनता, उत्साह और आनंद का प्रतीक है। इसे नवसंवत्सर, न्यू ईयर, नवरोज आदि के नाम से भी जाना जाता है।


जनवरी से दिसंबर महीने तक जो कैलेंडर वर्तमान में विश्व के अधिकांश देशों में प्रचलित है उसको ग्रेगोरियन कैलेंडर कहते हैं। भारतीय लोग इस कैलेंडर को अंग्रेजी कैलेंडर के नाम से जानते हैं।


इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इस कैलेंडर में समय-समय पर अनेकों संशोधन किए गए और वर्तमान का मौजूदा कैलेंडर आपके सामने प्रस्तुत हुआ।


कैलेंडर को कालदर्शक या तिथिपत्रक भी कहा जाता हैं।


पूरी दुनिया में काल गणना का दो ही आधार है- सौर चक्र और चंद्र चक्र. सौर चक्र के अनुसार पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन और लगभग छह घंटे लगते हैं. इस तरह गणना की जाए तो सौर वर्ष पर आधारित कैलेंडर में साल में 365 दिन होते हैं जबकि चंद्र वर्ष पर आधारित कैलेंडरों में साल में 354 दिन होते हैं।


1582 में कैथोलिक देश ग्रेगोरियन कैलेंडर से परिचित हुए। 1752 में ब्रिटेन और अमेरिका समेत सभी उपनिवेशो में ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया गया । 1873 में जापान नें ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया। 1949 चीन नें ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।


वर्तमान में विश्वभर में अनेकों कैलेंडर प्रचलित हैं और उनसभी के द्वारा दी गयी जानकारियां भी काफी सटीक होती हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर