सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

हड़ताल पर गए संविदा विद्युत कर्मचारी, बदायूं में दो तहसील क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित

हड़ताल पर गए संविदा विद्युत कर्मचारी, बदायूं में दो तहसील क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित

बिनावर में हड़ताल पर विद्युत संविदा कर्मी

बदायूं। 

जिले के विद्युत वितरण खंड द्वितीय के विद्युत उपकेंद्र उसैहत, ककराला, उसावां, म्याऊं, अलापुर, सखानू, दातागंज ग्रामीण, दातागंज तहसील स्तर, समरेर, गुलड़िया, विनावर, कुंवरगांव, बजीरगंज, सैदपुर, नागरझूना, बिल्सी तहसील स्तर और बिल्सी ग्रामीण पर बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार व प्रदर्शन रहा है। दिसंबर 2022 का वेतन कार्यदाई संस्था मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड विनीत खंड गोमती नगर लखनऊ के द्वारा 29 जनवरी तक नहीं दिया है। जिसकी वजह से 253 संविदा कर्मचारी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार कर रहे हैं रविवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर अपने.अपने विद्युत उपकेंद्रों पर धरना प्रदर्शन करते रहे। जिससे जनपद की दो तहसील के सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। वहीं जनपद की तहसील बिल्सी और दातागंज के साथ ही कस्बा भी अंधकार में डूबे हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि अनुबंधित कार्यदाई संस्था के द्वारा बिजली के आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों का करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में समय.समय पर वर्ष 2019 से लगातार अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की तरफ से कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है। जिसमें अक्टूबर 2022 में तत्कालीन डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह के द्वारा हस्तक्षेप कर संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराया गया था और अनुबंधित कार्यदाई संस्था मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सलूशन प्राइवेट लिमिटेड गोमती नगर लखनऊ को निर्देशित किया गया था माह की सात तारीख तक सभी संविदा कर्मचारियों वेतन और समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना व दुर्घटना ग्रस्त कर्मचारीयों का दुर्घटना हितलाभ मुहैया कराया जाने को लेकर निर्देशित किया गया था। अन्यथा विधिक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी आज तक संविदा कर्मचारियों के वेतन एवं इपीएफ तथा सुरक्षा उपकरण एवं अन्य का जो घोटाला किया गया है उसमें बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे संविदा कर्मचारी नाराज होकर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका खामियाजा जिले की जनता को भोगना पड़ रहा है।

जीएसटी का भी गबन

जिला महामंत्री जापान सिंह ने बताया कि कार्यदाई संस्था का अनुबंध मार्च 2023 तक का है। जिसमें विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 17 विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत 253 संविदा कर्मचारियों के रुपए 99 लाख तथा रुपए 77 लाख जीएसटी का गबन किया गया है और इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ व सुरक्षा उपकरणों दुर्घटना हितलाभ का भी कार्य संस्था के द्वारा लाखों रुपया गबन किया गया है।

हड़ताल पर गए तो लिखा एसएसपी को पत्र

जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि जब गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से वेतन को लेकर संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने लगे तो 27 जनवरी 2023 को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राम निहाल वर्मा के द्वारा एसएसपी को कार्यदाई संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने को पत्र लिखा गया है। जिसे संविदा कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है।

900 कर्मचारियों के साथ किया गया गबन

जनपद के लगभग 900 संविदा कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है और करोड़ों रुपए का गवन बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। खंडीय अध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि जब तक कार्यदाई संस्था के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार पर ही रहेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...