पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाज़ खान को बनाया गया समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाज़ खान को बनाया गया समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष

 


                                                                                     अब्दुल रशीद अंसारी (राष्ट्र नमन) पीलीभीत- 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील नदवी ने जनपद पीलीभीत से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रियाज़ अहमद खान को जिलाध्यक्ष नामित किया है। उनके जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि रियाज़ खान के अल्पसंख्यक सभा का ज़िला अध्यक्ष बनने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। जिला महासचिव नफीस अंसारी ने खुशी जताई शहर विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद ने भी बधाई दी और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी जी ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है,इस निर्णय से जिले में पार्टी का मजबूत होना तय है। *राष्ट्र नमन समाचार पत्र के लिये जनपद पीलीभीत से ब्यूरो-चीफ अब्दुल रशीद अंसारी की खास रिपोर्ट*

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर