सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली समस्या को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

  बिजली समस्या को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन पीलीभीत। बिलसंडा नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अवनीश जायसवाल के नेतृत्व में चल रही विद्युत आपूर्ति समस्या को लेकर व्यापारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फोन न रिसीव करने पर अध्यक्ष जी की एसडीओ से नोक झोंक भी हुई। मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री शैली अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एसडीओ को चेतावनी दी। पिछले काफी समय से नगर में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आज सभी व्यापारी एकत्रित होकर नगर अध्यक्ष अवनीश जायसवाल के नेतृत्व में बिजली घर पहुंचे और एसडीओ को समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने कई मांगों का ज्ञापन दिया, जिसमें नगर में लाइन मैन की संख्या बढ़ाई जाए, लोकल फाल्ट रोस्टिंग के समय सही किए जाएं, ग्रुप पर बिजली आपूर्ति की सूचना प्रेषित की जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में युवा अध्यक्ष देवदत्त सक्सेना, राहुल सिंघल, शक्ति जायसवाल, राहुल जायसवाल, राजीव गुप्ता, राजीव राठौर, नरेन्द्र म...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दस समूहों को जोड़, एक ग्राम संगठन बनाया गया ।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दस समूहों को जोड़, एक ग्राम संगठन बनाया गया ।

पीलीभीत

विकास खण्ड अमरिया में जनपद बागपत से आई हुई सीनियर ICRP टीम के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रहे ग्राम पंचायत बहरुआ के 10 स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर एक ग्राम संगठन गठित किया गया। जिसका नाम कृष्णा प्रेरणा  ग्राम संगठन रखा गया। सीनियर ICRP एक ग्राम पंचायत मे 10 दिन रुक कर इस कार्य को संपन्न करती है। इन दस दिनों मे सीनियर ICRP टीम राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के अंतर्गत चल रही सारी योजनाओं के बारे मे सभी समूह सदस्यों को जानकारी देती है तथा सभी महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए तथा समूहों को ग्राम संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है तथा समूह एवं ग्राम संगठन मे जुड़ने से क्या क्या लाभ हैं आदि के बारे मे बताती है। 

मनरेगा महिला मजदूर एवं प्रधान मंत्री आवास  लाभार्थी को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया कि किस प्रकार महिला स्वयं सहायता समूह से एवं ग्राम संगठन से जुड़कर अपनी आजीविका चला सकती है। इस कृष्णा प्रेरणा ग्राम संगठन के उद्घघाटन के अवसर पर सभी समूहों की महिलाएं उपस्थित थी तथा सभी महिलाएं ग्राम संगठन के गठन हो जाने से बहुत खुश थी । सभी समूह की महिला सदस्यों ने ग्राम संगठन के उद्घघाटन समारोह मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर विकास खण्ड अमरिया से ब्लॉक मिशन प्रबंधक जागेश् कुमार, रमन जीत, कुशाग्र अग्निहोत्री, एवं मंजू सरोज के साथ सीनियर ICRP बागपत की टीम सुमन, मोनिका, ग्राम प्रधान रूप लाल,  समूह सखी प्रियंका सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...