इनको शिक्षा देने के लिए इनकी मदत करे भिक्षा नहीं, नहीं देना है भीख मांगने वाले लोगों को भीख भूखे को खाना निर्वस्त्र को वस्त्र दे बिना आंख वाले को रास्ता दिखाने में मदत करे। लखनऊ: डीएम द्वारा चलाए गए अभियान पर पानी फेरते जिम्मेदार लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा भिखारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, भिखारियों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही, संगठित भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पर क्या वाकई में यह हो रहा है जिलाधिकारी द्वारा चलाए गए अभियान पर संबंधित क्षेत्र की पुलिस और नगर निगम खूब पानी फेरते हुए आज भी दिखाई दे रहे हैं, कोई परवाह नहीं। अभियान का पता नहीं कब खत्म हो गया। आज भी सड़कों पर भीख मांगते बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नज़र आएंगे। और इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ पुलिस, नगर निगम है। डीएम द्वारा सराहनीय अभियान में सहयोग करने के बजाए कुछ समय के लिए जिलाधिकारी के साथ खड़े होकर खानापूर्ति कर वाहवाही लूटने के बाद आज सिर्फ अपने कमाई के पीछे भाग रहे हैं। इस जिम्मेदारी को निभाने में ना तो...
पल्ला बसंतपुर रोड की दोबारा से होगी पैमाइश: राजेश नागर3 अगस्त,प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना
वही मौके पर ही निवारण करने का प्रयास किया। इस अवसर पर पहुंचे पल्ला सेहत,पुर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि पल्ला से बसंत वाया सेहतपुर के लिए बनाए जा रहे रोड की पैमाइश ठीक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एक बार रोड बन जाने के बाद फिर इसमें सुधार की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इसलिए समय रहते इस सडक़ की पैमाइश दोबारा कर ली जाए। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम के संयुक्त-आयुक्त को फोन कर सडक़ की पैमाइश दोबारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पैमाइश को कर स्थानीय नागरिकों को संतुष्ट करें जिससे कि उनके मन की आशंका को दूर किया जा सके और विकास कार्य भी गति से पूरा हो। इसके लिए पैमाइश का काम जल्द से जल्द पूरा करके बताएं।इसी प्रकार राशन डिपो संचालकों ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की और उनका कमीशन मिलने में हो रही देरी की ओर ध्यान दिलाया। डिपो संचालकों ने कहा कि समय पर कमीशन ना मिलने से उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार उन्होंने मंत्री के आदेश पर नियुक्त अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया, जिसे सभी डिपो के मासिक भंडारण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। मंत्री राजेश नागर ने डिपो संचालकों से कहा कि वह चंडीगढ़ आ जाएं जहां विभाग के सभी अधिकारियों को बुलाकर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।इसी प्रकार अन्य समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। राजेश नागर ने कहा कि वह अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली से सीख लेते हैं और कम से कम समय में अपने परिजनों को राहत देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा में जनता ने हमें भारी बहुमत से जिता कर भेजा है इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं।