सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

बारिश के कारण जिन मार्गों में गड्ढे हो गए है उन्हें ठीक कराया जाए- डीएम

बारिश के कारण जिन मार्गों में गड्ढे हो गए है उन्हें ठीक कराया जाए- डीएम 



महोबा  जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणो को रोकने के उपाय के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिन्हित करते हुए हाईवे से जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर हाईवे से पहले स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं तथा ब्लैक स्पॉट वाले स्थान पर सुधार कराया जाये ताकि आने वाले वाहन की गति धीमी हो सके तथा सड़क दुर्घटना में संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए साइनिज बोर्ड लगवाए जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूली वाहनों की गहन चेकिंग की जाए तथा सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, बीमा, कागज ,आदि को चेक किया जाए तथा बिना फिटनेस, इंश्योरेंस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न किया जाए तथा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाये।उन्होंने एन. एच. झांसी  को निर्देशित करते हुए कहा कि टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाये जाए । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के कारण जिन मार्गों में जगह-जगह गड्ढे, पैच हो गए हैं अभियान चलाते हुए मार्गों का सर्वे कर जहां कहीं भी गड्ढे, पैच हो गए हैं, जिस कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना है उनको तत्काल ठीक कराया जाए तथा पुराने स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत कराएं और रिफ्लेक्टर एवं संकेतक लगाने आदि की कार्रवाई समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास तत्काल घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचाई जाए तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को भर्ती कराया जाए और घायलों  की मदद करने वालों को सम्मानित किया जाए तथा हिट एंड रन से प्रभावित व्यक्तियों को शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार मुआवजे का लाभ प्रदान कराया जाए और कहा कि 15 सितंबर 2025 से अभियान चलाकर सभी स्पीड ब्रेकर पर पेंटिंग कराई जाए, जिससे रात्रि के समय स्पीड ब्रेकर दिखाई दें। जिलाधिकारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग, एन एच झांसी एवं नगर पालिका महोबा द्वारा सर्वे करके स्कूलों के सामने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं, जिससे दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने  अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास भवन रोड में जल भराव की समस्या को समाप्त करने के लिए नाला निर्माण कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग तथा नगर पालिका महोबा को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के एक मुख्य मार्ग को मॉडर्न रोड के रूप में विकसित किया जाए जिसमें पैदल पथ, साइकिल पथ, मोटरसाइकिल पथ बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि अवशेष ब्लैक स्पॉटों में सुधारीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए तथा ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग की सख़्ती से रोकथाम की जाए। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा,  समाजसेवी रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी,  दाऊ तिवारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...