नारी स्वावलंबन पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ मिशन शक्ति बुलेटिन-III हर महिला रहे सजग और सुरक्षित": थाना पारा के हंसखेड़ा इलाके में मिशन शक्ति ने चलाया जागरूकता अभियान
नारी स्वावलंबन पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ मिशन शक्ति बुलेटिन-III हर महिला रहे सजग और सुरक्षित": थाना पारा के हंसखेड़ा इलाके में मिशन शक्ति ने चलाया जागरूकता अभियान।
नारी का सम्मान है समाज की पहचान, मिशन शक्ति 5.0 दिला रहा है उनको नया मान उत्तर प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण और पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट लखनऊ के मार्गदर्शन में 22 सितंबर 2025 से 'मिशन शक्ति 5.0' का विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा और गति प्रदान कर रहा हैमहिला सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल, "मिशन शक्ति महिलाओं के लिए एक सुरक्षित आश्रय और सहायता प्रणाली के रूप में कार्य करता है जो घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, या किसी भी प्रकार की हिंसा का सामना कर रही हैं लखनऊ पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद के सभी 54 थानों में विशेष 'मिशन शक्ति केन्द्र' स्थापित किए हैं। यह निर्णय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर, पुलिस आयुक्त, लखनऊ के मार्गदर्शन में "मिशन शक्ति 5.0" के तहत लिया गया है निरीक्षक थाना पारा श्री सुरेश सिंह थाना पारा क्षेत्र में न्यू काशीराम कलोनी हंसखेड़ा, पारा लखन सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी श्री शकील अहमद मिशन शक्ति टीम थाना पारा अन्य मिशन शक्ति महिला बीट अधिकारी शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30/09/2025 को थाना पारा क्षेत्र में न्यू काशीराम कलोनी हंसखेड़ा, पारा मे कालोनी की रहन वाली करीब 60-70 महिलाओ को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में महिलाओं को अपने साथ हो रहे अपराधों व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (टोल-फ्री सिटीजन कॉल सेंटर), 101 (अग्निशमन), 102 (एम्बुलेंस), 108 (आपातकालीन सेवा), 112 (ईआरएसएस) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा, उन्हें यूपी-100 (यूपी कोप) एवं महिलाओं के लिए समर्पित अन्य सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया मिशन शक्ति के प्रमख उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को समग्र रूप देनाः महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करना।सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना महिलाओं, विशेष रूप से वंचित और जरूरतमंद वर्गों की, स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण संबंधी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना लैंगिक समानता को बढ़ावा देनाः समाज के सभी स्तरों पर लैंगिक भेदभाव को कम करना और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना शिक्षा एवं जागरूकता पर बलः महिला साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाना स्वास्थ्य एवं पोषण सुधारना महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य,स्वच्छता और पोषण की स्थिति में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देना हिंसा एवं भेदभाव के विरुद्ध सुरक्षा महिलाओं को हिंसा, दुर्व्यवहार और सामाजिक भेदभाव से बचाने के लिए सुरक्षा तंत्र और सहायता सेवाएं विकसित करना महिला नेतृत्व को प्रोत्साहनः पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना मिशन शक्ति 5.0 का प्राथमिक उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को कानूनी, चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सेवाओं सहित विभिन्न आवश्यक सहायताएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। इसका लक्ष्य है कि महिलाओं को अलग-अलग जगहों पर भटकने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें समय पर एवं कुशलता से सहायता मिल सके।
