लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद में चलाया गया महिला मिशन शक्ति अभियान
लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्र में चलाया गया महिला मिशन शक्ति अभियान
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना अमीनाबाद में महिला सहायता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, उपनिरीक्षक शुचि सावंत तथा महिला आरक्षी लवशी ने अपनी टीम के साथ अमीनाबाद
क्षेत्र के मुमताज स्कूल में भ्रमण किया गया व अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 102, 108, 112, 1090, 181, 1930 इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता प्राप्त कर सकें,कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को "मिशन शक्ति" अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया, जो उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि यदि वे कहीं बालश्रम या किसी किशोर के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना देखें, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें, जिससे पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा छात्राओं को "गुड टच" और "बैड टच" की पहचान के बारे में भी शिक्षित किया गया। उन्हें आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (बालिकाओं को वित्तीय सहायता)निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा एवं असहाय महिलाओं के लिए), तथा,कामकाजी महिला छात्रावास योजना (आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु) की भी जानकारी प्रदान की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।इस जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना को सशक्त बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
















