शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

लखनऊ के कमिश्नरेट थाना सैरपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना अंजाम देने वाले 6/अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखनऊ के कमिश्नरेट थाना सैरपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना अंजाम देने वाले 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 














क्राइम ब्रांच व स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना मड़ियांव पुलिस व थाना सैरपुर पुलिस और थाना बीकेटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना में शामिल 07 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।अभियुक्तों द्वारा बिना नम्बर प्लेट थार वाहन किराये पर लेकर लखनऊ के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूट की घटना कारित किया गया।अभियुक्तों द्वारा षडयंत्र कर व्यक्तियों को थार वाहन में लिफ्ट देकर व्यक्तियों से रूपया व अन्य किमती वस्तु की लूट कर किसी एकान्त स्थानों पर व्यक्तियों को वाहन से धक्का देकर भाग जाने जैसी घटना कारित की जा रही थी।अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 40,130/- रूपया व बिना नम्बर की थार वाहन बरामद।दिनांक 01.02.2026 को थार वाहन से लिफ्ट देकर लूट कर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 309 (6) से सम्बन्धित वादी को किसान पथ के पास धतिगंरा में बादी को गिरा कर भाग गये थे।मुखबिर की सूचना पर रैथा किसान पथ होते हुए लोधमऊ अण्डर पास की सर्विस लेन पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ गोस्वामी की जामा तलाशी से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त अक्षय कुमार की जामा तलाशी से एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ गिरफ्तार 02 अभियुक्तों- ऋषभ गोस्वामी व अक्षय कुमार के विरुद्ध पूर्व से लखनऊ जनपद के अन्य थानों में चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं कथित ट्रेवल एजेंट ऋषभ पाण्डे को गिरफ्तार किया गया 1/2/2026 को वादी श्री हृदयनारायण पुत्र श्रीकृष्ण पता ग्राम जाजपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर द्वारा थाना सैरपुर पर सूचना दी गई कि घर जाने हेतु हैडिल चौराहा पर गाडी का इंतजार कर रहा था तभी एक काले रंग की थार आयी जिससे 100 रू0 में कानपुर छोडने की बात पर मैं गाडी पर बैठ गया जिसमें 4 लोग सवार थे जिन्होने मेरे साथ मार पीट करते हुए मेरा मोबाइल फोन, जेब में रखे 60,000 रू० छीन लिये जिसके बाद रिंग रोड से ले जाकर एक आलू के खेत में मुझे धक्का दे कर भाग गये प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 309 (6) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार द्वारा की जा रही है।