क्षत्रिय करणी सेना द्वारा जिलाधिकारी व एसपी को दिया ज्ञापन।
हरदोई । हरदोई जिले में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें क्षत्रिय करणी सेना द्वारा सवर्ण जातियों के लिए न्याय की गुहार लगाई गई।
ज्ञापन में लिखा गया है कि हरदोई जिले में कुछ अनुसूचित जाति के संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा समय-समय पर कुछ ऐसे कृत्य किए जा रहे है। जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़ रहा है। आम नागरिकों (सवर्ण) में भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है तथा कानून व्यवस्था को भी गंभीर चुनौती मिल रही है। साथ ही यह संगठन दबाव बना कर सवर्णों पर फर्जी मुकदमे लिखवा रहे हैं।
उदाहरण जैसे चौसार, सरौना व शाहाबाद की घटनाओं को देखा गया है और जनपद में ये तो बड़ी घटनाएं हैं जिनकी जानकारी सभी को है और पता नहीं और कितनी घटनाएं हो रही हैं और कितने लोगों इनके निशाने पर हैं।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांग हैं।
1. ऐसे जातिगत संगठन जो थानों पर जाकर दबाव बनाते उन अराजक तत्वों को पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए ।
2. भड़काऊ, भाषण, सोशल मीडिया पोस्ट एवं अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल F.I.R. दर्ज की जाए व रोक लगाई जाए।
3. भविष्य में किसी प्रकार की अवैध सभा जुलूस या प्रदर्शन जहां हिन्दू देवी देवताओं के साथ सवर्णों के खिलाफ बोला जा रहा हो वह पूर्ण प्रतिबंधित किया जाए ।
4. निर्दोष सवर्णों को आए दिन झूठे हरिजन एक्ट के मुकदमे में फ़साने को धमकी देते है।ऐसे लोगो पर तुरंत कार्यवाही की जाए
5. प्रशासन आदेशों की अवेहलना करते हुए आंद्रीकृत प्रदर्शन करते है । साथ ही अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर डालते है ।
6. ऐसे लोग स्वयं कई मुकदमों में नामजद है इन लोगों के सभी थानों में क्रिमिनल हिस्ट्री है । इसमें उचित कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजा ठाकुर, जरौआ मधुकर सिंह, गजेंद्र सिंह, अनित सिंह, सत्यम, शिवम, लवकुश तिवारी, सोमेंद्र, भरत पांडेय, ईशांत सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल अवस्थी, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

