शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

महाप्रबंधक जलकल विभाग का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

महाप्रबंधक जलकल विभाग का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन 








7/2/2026को लखनऊ के फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी, प्रजापति टावर,संतकबीरनगर कालोनी, प्रीति नगर, कृष्ण लोक नगर, गायत्री नगर, इन्द्र पुरी, महर्षि नगर, भरत नगर, यश नगर , नौबस्ता, कसाईबाड़ा, श्री नगर, हरिओम नगर, बेरी होटल आदि कालोनियों में बदबू दार सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं भीषण बदबू के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों से आईजीआईएमएस शिकायतों के साथ पार्षद विधायक तक से शिकायत की परंतु पिछले दो महीने से कोई सुनवाई न होने से परेशान नागरिकों ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।श्याम विहार कॉलोनी में भैरव टिम्बर के पास जुटे नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता व सपा कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदाई संस्था के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं इस कारण शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है जलकल विभाग के जेई व अधिशाषी अभियंता नागरिकों की परेशानियों को लेकर अनभिज्ञ बने रहते हैं अधिकारी नागरिकों का फोन नहीं उठाते हैं आनलाइन शिकायतों का फर्जी निस्तारण हो रहा है। ममता त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारियों के लापरवाही पूर्ण रवैया को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी व्यवस्था को यदि जल्दी नहीं सुधारा गया तो लखनऊ नगर निगम की महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुड़िया सिंह अभिषेक मिश्र सूरज कश्यप इंदिरा शर्मा राखी कनौजिया लीलाधर पांडेय गिरीश चंद्र नैथानी, सुनीता नैथानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे