मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026


उर्मिला स्मृति कावयाज्जलि: एक साहित्यिक समारोह 13 को में हिन्दी साहित्य संगम द्वारा आयोजित उर्मिला स्मृति काव्याज्जलि का आयोजन 13 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे आर्य समाज वेद मंदिर, बिलसण्डा (पीलीभीत) में किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों की रचनाएं सुनने को मिलेंगी।इस अवसर पर आचार्य देवेंद्र देव, अलीहसन मकरैंडिया, रामअवतार शर्मा, विजय 'तन्हा', दिनेश समाधिया, सतीश मिश्र अचूक, रामबाबू शुक्ल, दिलीप पाठक 'सरस', राजेश मिश्र 'प्रयास', थम्मन लाल 'विकल' अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम के आयोजन में सत्येंद्र शुक्ल 'मनु', डॉ गगनसहाय शर्मा, आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र, सुभाष दीक्षित, कमलेश शुक्ला, रामसेवक शुक्ल, सुशील मिश्र, प्रशान्त मिश्र शाण्डिल्य एवं समस्त कविजन - हिन्दी साहित्य संगम परिवार का विशेष सहयोग रहेगा