आखिर क्यों इतनी भीड़ अचानक पहुंच गई सदर कोतवाली
आखिर क्यों इतनी भीड़ अचानक पहुंच गई सदर कोतवाली सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज। जनपद के रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली में एडिशनल एसपी अनिल कुमार द्वारा प्रेस वार्ता की जा रही थी। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था। प्रेस वार्ता संपन्न होने के कगार पर थी। कि अचानक सदर कोतवाली में करीब 500 की संख्या में महिला और पुरुष जा पहुंचे। इस समय सदर कोतवाली में एडिशनल एसपी अनिल कुमार तथा सीओ सिटी रणधीर मिश्रा कोतवाल अभिषेक वर्मा भी मौजूद थे। साथ ही जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के कई पत्रकार भी वहीं पर थे जो प्रेस वार्ता को कवर करने पहुंचे थे। कोतवाली में अचानक इतनी भीड़ देखकर सब लोग हक्का-बक्का रह गए कि आखिर हुआ क्या? कुछ देर बाद पता लगा यह लोग मिर्जापुर चंदौली सोनभद्र के गांव से आए थे। इनको वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत करनी थी। इनका कहना था कि वन विभाग के लोग हम लोगों के जंगल की जमीन की झोपड़ी उजाड़ देते हैं और जो लोग भारी मात्रा में जमीन कब्जा किए हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। गौरतलब हो कि सोनभद्र में वन विभाग की जमीन पर ग्रामीण कब्ज...