आखिर क्यों इतनी भीड़ अचानक पहुंच गई सदर कोतवाली

 आखिर क्यों इतनी भीड़ अचानक पहुंच गई सदर कोतवाली




 सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज। जनपद के रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली में एडिशनल एसपी अनिल कुमार द्वारा प्रेस वार्ता की जा रही थी। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था। प्रेस वार्ता संपन्न होने के कगार पर थी। कि अचानक सदर कोतवाली में करीब 500 की संख्या में महिला और पुरुष  जा पहुंचे। इस समय सदर कोतवाली में एडिशनल एसपी अनिल कुमार तथा सीओ सिटी रणधीर मिश्रा कोतवाल अभिषेक वर्मा भी मौजूद थे। साथ ही जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के कई पत्रकार भी वहीं पर थे जो प्रेस वार्ता को कवर करने पहुंचे थे। कोतवाली में अचानक इतनी भीड़ देखकर सब लोग हक्का-बक्का रह गए कि आखिर हुआ क्या? 

कुछ देर बाद पता लगा यह लोग मिर्जापुर चंदौली सोनभद्र के गांव से आए थे। इनको वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत करनी थी। इनका कहना था कि वन विभाग के लोग हम लोगों के जंगल की जमीन की झोपड़ी उजाड़ देते हैं और जो लोग भारी मात्रा में जमीन कब्जा किए हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। 

गौरतलब हो कि सोनभद्र में वन विभाग की जमीन पर ग्रामीण कब्जा जमाए बैठे हैं। आज वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए लोगों के द्वारा अवैध कब्जे हटाए गए जिसका विरोध करने ग्रामीणों को वन विभाग में जाना था।

लेकिन इनका नेतृत्व करने वालों ने भीड़ एकत्रित कर रॉबर्ट्सगंज की कोतवाली सदर में पहुंचा दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा भीड़ का नेतृत्व कौन कर रहा था इसकी अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों की माने तो नेतृत्व करने वाला भीड़ को सदर कोतवाली में ले जाकर गायब हो गया। उधर महिलाओं से भी नेतृत्व करने वाले की जानकारी ली गई तो उन्होंने भी नाम बताने से गुरेज किया। कोतवाली पुलिस द्वारा भीड़ को समझाया गया और मामले को बड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर