फीचर फिल्म प्रधानी देश के किसानों के हित में एक मजबूत संदेश देती है- नरेन्द्र कनौजिया



लखनऊ: बर्लेस्क्यू फिल्मस के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म 'प्रधानी' के ऑडिशन हाल ही में ए ब्लॉक इंदिरा नगर, लखनऊ में 01मार्च 2026, को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म ग्रामीण राजनीति, सत्ता संघर्ष और ग्राम प्रधानों की जमीनी सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली और यथार्थपरक तरीके से प्रस्तुत करेगी। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक नरेन्द्र कनौजिया हैं, जबकि निर्माण अनामिका कनौजिया एवं रामदेव यादव ‌द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनम यादव, श्याम सुंदर, खुशी सिंह, शिखर श्रेयांश, विवेक शर्मा, आदित्य रॉय, राजेश श्रीवास्तव, आकाश राजपोत और जूही गौर शामिल हैं। फिल्म में उत्तर प्रदेश के स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को प्रमुखता दी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिल सके। बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मोंटी शर्मा फिल्म का संगीत एवं बैकग्राउंड स्कोर तैयार करेंगे, जो फिल्म को एक सशक्त और प्रभावशाली संगीतमय पहचान प्रदान करेगा। फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी दक्षिण भारत के चर्चित सिनेमैटोग्राफर सी. जी. जिथेश हैं, जो अपने अनुभव से फिल्म को भव्य और सिनेमाई दृष्टि देंगे। फ़िल्म निर्माण की तकनीकी टीम में एसोसिएट डायरेक्टर अभिजीत कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर अंबुज बघेल, प्रोडक्शन हेड निवेदिता जायसवाल, आर्ट डायरेक्टर डी.एन. मौर्या, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर सौम्या श्रीवास्तव, मेकअप आर्टिस्ट दिनेश अवस्थी, ग्राफिक डिज़ाइनर विवेक जाधव, लाइन प्रोड्यूसर अमित पांडेय, गीत पूरन पाल, दिव्या विवेक शामिल है। फिल्म की शूटिंग सीतापुर और लखनऊ में की जाएगी। प्रधानी ग्राम प्रधानों की व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जनविश्वास, किसानों की समस्याओं और बदलाव की लड़ाई को एक सशक्त सिनेमाई रूप में दर्शकों के सामने लाएगी। फिल्म का ऑल इंडिया वितरण समीर सक्सेना द्वारा किया जाएगा, जो देशभर में 500 से अधिक सिनेमा हॉल में फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यह व्यापक स्तर की रिलीज फिल्म को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लेखक एवं निर्देशक नरेंद्र कनौजिया के अनुसार, यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 'प्रधानी' विशेष रूप से किसानों के मुद्दों, उनके अधिकारों और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को उजागर करती है। यह फिल्म देश के किसानों के हित में एक मजबूत संदेश देती है और ग्रामीण व्यवस्था में पारदर्शिता, न्याय और सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता को सामने लाती है। निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म किसानों की आवाज़ को मजबूती देगी और समाज को यह सोचने पर प्रेरित करेगी कि गांव और कृषि व्यवस्था की मजबूती ही देश की असली ताकत है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर