आज 










दिनांक 07.03.2026 को थाना अमीनाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।श्रीमती विजय शुक्ला, पत्नी संत प्रकाश शुक्ला, निवासी ऐश बाग, कायमखेड़ा, मोती नगर, थाना नाका, अपने पति के साथ खरीदारी हेतु अमीनाबाद आई थीं। खरीदारी के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया।घटना की सूचना महिला द्वारा मिशन शक्ति केंद्र, थाना अमीनाबाद पर दी गई। सूचना प्राप्त होते ही मिशन शक्ति टीम, जिसमें उप निरीक्षक शुचि सावंत तथा महिला आरक्षी लवशी व सुमन सम्मिलित थीं, द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश प्रारंभ की गई।टीम के सतर्क एवं सराहनीय प्रयासों से अल्प समय में मोबाइल फोन को खोज लिया गया तथा विजय शुक्ला को सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर