आज दिनांक 07.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा थाना काकोरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा आगन्तुक कक्ष आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। मालखाना में जमा माल-मुकदमाती की स्थिति का अवलोकन करते हुए उसके समुचित रख-रखाव तथा समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरकों में रहने वाले पुलिस कर्मियों की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा शस्त्रों के रख-रखाव की भी समीक्षा की गई। पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्ता
री के संबंध में भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रहे।

