अपहरण व मारपीट की घटना में गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद
23.02.2026 को वादी अरुण कुमार सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भिरसापुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर द्वारा थाना इटौंजा पर लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा बिना नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ी से वादी के छोटे भाई आलोक सिंह की दो पहिया वाहन में टक्कर मार दी गयी तथा एक राय होकर आलोक सिंह व उसके साथी शानू पाण्डेय के साथ मारपीट की गयी। इसके उपरांत आलोक सिंह का अपहरण कर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी गयी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0 026/2026 धारा 191(2)/115(2)/140(1)/351(3)/281 बीएनएस बनाम-सुमित सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम जल्लाबाद थाना सिधौली जनपद सीतापुर 02-राहुल यादव पुत्र अज्ञात निवासी बक्शी का तालाब लखनऊ तथा 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गयाविवेचना के दौरान शैलेश यादव, शिवम यादव उर्फ प्रधान व दिवाकर यादव के नाम प्रकाश में आये। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के नेतृत्व में सर्विलांस/क्राइम टीम डीसीपी उत्तरी व थाना इटौंजा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृत/पीड़ित की सकुशल बरामदगी की गयी तथा 24.02.2026 को अभियुक्तगण 01-शैलेश यादव 02-राहुल यादव 03-सुमित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन संख्या UP32NS9779 बरामद किया गया।07.03.2026 को सर्विलांस/क्राइम टीम डीसीपी उत्तरी व थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अर्जुनपुर कट के पास मुखबिर की सूचना पर अभियोग से सम्बन्धित शेष वांछित शिवम यादव उर्फ प्रधान पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम खजूरी इन्दारा थाना महिगवा लखनऊ उम्र 25 वर्षदिवाकर यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खजूरी इन्दारा थाना महिगवा लखनऊ उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन संख्या UP32PW6667 बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैअभियुक्तगण द्वारा स्कॉर्पियो वाहन से वादी के भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया गयाइसके बाद एक राय होकर मारपीट की गयी तथा आलोक सिंह का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गयी। -शिवम यादव उर्फ प्रधान पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम खजूरी इन्दारा थाना महिगवा लखनऊ, उम्र करीब 25 वर्ष व्यवसाय - पढ़ाईदिवाकर यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खजूरी इन्दारा थाना महिगवा लखनऊ, उम्र करीब 22 वर्ष (व्यवसाय - पढ़ाई)
