होली के रंग उत्सव पर्व के अवसर पर थाना कैसरबाग क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) श्री धनंजय कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग एवं प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग के कुशल नेतृत्व में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त, फ्लैग मार्च एवं संवेद
नशील स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित की गई है, ताकि नागरिक बिना किसी भय के रंगों का त्योहार मना सकें। अफवाहों से बचने, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। लखनऊ पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या 112 पर दें।










