प्रयागराज की नारी शक्ति: परिवर्तन, प्रगति और प्रेरणा- डॉ. समीक्षा सिंह


प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विचार करने का अवसर है। महिला दिवस 2026 के इस विशेष अवसर पर हमें अपने शहर प्रयागराज की उन महिलाओं और बेटियों को याद करना चाहिए जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कला और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रयागराज सदैव से शिक्षा और संस्कृति की भूमि रहा है। यहाँ की महिलाओं ने भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी हो, या सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में महिलाओं का नेतृत्व—आज प्रयागराज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर भी हमें यह स्वीकार करना होगा कि महिला सशक्तिकरण की यात्रा अभी अधूरी है। समाज में कई ऐसी बेटियाँ हैं जिन्हें अभी भी बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसरों की आवश्यकता है। यदि हम मिलकर उन्हें प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दें, तो वे न केवल अपने जीवन को बल्कि पूरे समाज को नई दिशा दे सकती हैं।इस वर्ष महिला दिवस का संदेश- गिव एंड गेन है। इसका अर्थ है जब हम समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं को सहयोग और अवसर प्रदान करते हैं, तो उससे पूरे समाज का विकास होता है। सहयोग और संवेदनशीलता के छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। प्रयागराज में कई सामाजिक संस्थाएँ, शिक्षण संस्थान और नागरिक समूह इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे प्रयास हमें यह विश्वास दिलाते हैं कि यदि समाज मिलकर आगे बढ़े, तो महिलाओं के लिए समान अवसरों वाला वातावरण तैयार किया जा सकता है। एक शिक्षिका और समाज के सदस्य के रूप में मेरा मानना है कि हमें अपनी बेटियों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना होगा। जब हम उन्हें सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस देते हैं, तभी सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण संभव होता है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए हम यह संकल्प लें कि प्रयागराज को ऐसा शहर बनाएँगे जहाँ हर बेटी सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बन सके। क्योंकि जब प्रयागराज की बेटियाँ आगे बढ़ेंगी, तभी हमारा शहर और हमारा समाज भी प्रगति के नए शिखरों तक पहुँचेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर