उत्तराखंड के पारंपरिक होलिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन धूमधाम सें मनाया।



देहरादून: उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु समर्पित मक्सद संस्था, भिकियासैंण, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के तत्वावधान में तथा संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से उत्तराखंड के पारंपरिक होलिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेमा बिष्ट के निर्देशन में महिला एवं पुरुष होलियारों ने सर्वप्रथम पारंपरिक होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियाँ दीं। जिनमें- सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेलें गणपति नाथ, नगर नेपाला, जल कैसे भरूँ यमुना गहरी, मेरी नथ गढ़े दे छेला सुनारा, शिव मठ पर सोहें लाल ध्वजा, मैं हाथा जोड़ेनू सब नरनारी सहित अनेकों मनमोहक होली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इन गीतों के माध्यम से भक्तिभाव, श्रृंगार और लोकजीवन की झलक ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाइयाँ दीं, रंग-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ होलिकोत्सव मनाया। होली गायन के उपरांत उत्तराखंड के पारंपरिक झोड़े एवं लोकगीतों की भी प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, होलिकोत्सव में सैकड़ों लोगो ने भाग लिया जिससे पूरा वातावरण लोकसंस्कृति की मधुरता से सराबोर हो उठा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर