सहादतगंज कमिश्नरेट लखनऊ में चाइनीज माँझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
लखनऊ । थाना सहादतगंज कमिश्नरेट लखनऊ में चाइनीज माँझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चौकी प्रभारी समराही महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी व महिला आरक्षी सविता द्वारा अपनों की सुरक्षा ,बेजुबानों की रक्षा व पर्यावरण की रक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश से जागरूक करते हुए पंपलेट वितरण
किए गए। तथा चाइनीस मांझा का उपयोग, भंडारण और बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित है तथा इसके द्वारा हो रही मृत्यु की घटनाओं व दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। व बताया गया कि चाइनीज मांझा बेचते या इस्तेमाल करते पाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और बी एन एस की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई व जेल भी हो सकती है













