बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल।

निशांत कुमार ने कभी राजनीतिक चकाचौंध पसंद नहीं की, जॉइनिंग पर बोले- मेरे पापा पर विश्वास रखना

 पटना । बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दिल्ली आ रहे नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिज्ञ दांव खेलते हुए अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति ले आए हैं। वैसे तो इसे एक राजनीतिक विरासत सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। पर यह एक तीर से कई निशाने लगाने वाले दांव माना जा रहा है।

 निशांत कुमार आज 8 मार्च दोपहर पटना स्थित JDU कार्यालय पहुंचे और वहां JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा और दिग्गज नेता ललन सिंह की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने बाद बिहार की नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है।

जनता दल (यूनाइटेड) JDU में जॉइनिंग के बाद निशांत कुमार ने पहला राजनीतिक भाषण भी दिया। हालांकि इस दौरान वह कुछ नर्वस से भी नजर आए और ये स्वाभाविक भी था क्योंकि निशांत को हमेशा बहुत साधारण और इस तरह की चकाचौंध से हमेशा बहुत दूर देखा गया है। JDU में शामिल होने के बाद हाथ जोड़े हुए निशांत कुमार ने कहा, ''यहां पर मौजूद सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं, आप सब अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। मैं आपका स्वागत करता हूं, नमन करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं।''

निशांत कुमार ने आग कहा, ''मैं आज JDU के कार्यालय आया हूं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, ये उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं और आदर करता हूं। हम सब मेरे पिता श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। आपने, पार्टी ने और जनता ने मुझपर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर मेरी कोशिश रहेगी की संगठन को मजबूत कर सकूँ।''

वहीं निशांत ने आगे कहा, ''पापा ने जो 20 साल में किया, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और मेरा प्रयास रहेगा कि जनता के हृदय में अपना घर कर सकूँ। मेरे पिता जी ने जो 20 साल में किया है, वो सबको याद रहेगा और मुझे गर्व अपने पिता जी के कामों पर। सभी बिहारवासी भी मेरे पिता जी पर गर्व करते हैं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं व बिहार के लोगों से अनुरोध करता हूं की वह पापा पर अपना विश्वास बनाए रखें और अपना मनोबल न टूटने दें।''

 निशांत कुमार अपने पिता के बिहार में मुख्यमंत्री होने के बाद भी हमेशा साधारण अंदाज में जीवन गुजारते देखा गया उन्होंने कभी राजनीतिक चकाचौंध को पसंद नहीं की। अपने पिता के मुख्यमंत्री होने का रुतबा कभी नहीं गांठा। बल्कि निशांत कुमार को देखने पर लोग यह पता ही नहीं लगा पाते थे कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं। निशांत कुमार अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें किसी तरह का कोई घमंड नहीं है। निशांत की सादगी का आलम यह है कि कोई और मुख्यमंत्री का बेटा अभी तक ऐसे नहीं देखा गया है। निशांत कुमार की सादगी और उनके साधारण अंदाज के लोग कायल हैं। लोगों को हैरानी होती है कि किसी मुख्यमंत्री का बेटा क्या ऐसा भी हो सकता है?

बिहार की राजनीति से हटकर फिर राष्ट्रीय राजनीति में नीतीश कुमार सक्रिय हो रहें हैं जिसके बाद उनके कहने पर बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल तो हो गए हैं लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में होगा कि क्या निशांत कुमार अपने पिता द्वारा बनाई गई पार्टी JDU की बागडोर संभाल पाएंगे? 

क्या वह वो राजनीतिक सफर तय कर पाएंगे जो उनके पिता नीतीश कुमार ने किया बहराल यह सवाल भविष्य पर छोड़ देते हैं।

समझने वाली बात है कि पिता द्वारा बनाई गई इतनी बड़ी विरासत को संभालने के लिए उन्हें काफी कुछ सीखना होगा। इसीलिए राजनीति में एंट्री के साथ ही अब निशांत कुमार की बड़ी परीक्षा शुरू होगी।

पटना में जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने अपने पिता CM नीतीश कुमार से मुलाक़ात की है। इस दौरान JDU के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय झा मौजूद रहे। इस मुलाक़ातकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें एक पिता-पुत्र के मिलने का अंदाज देखा जा सकता है। बेटे के राजनीति में आने पर नीतीश कुमार काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही निशांत कुमार बिहार के सभी JDU जिला अध्यक्षों के साथ की गई बैठक में नजर आए थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर