बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
चंदौली| आए दिन जनपद में बिजली विभाग ने रविवार को अभियान चलाकर 3 गांव में बकाया बिल वसूली व अवैध कटिया मारो पर कार्यवाही किया|
चंदौली| आए दिन जनपद में बिजली विभाग ने रविवार को अभियान चलाकर 3 गांव में बकाया बिल वसूली व अवैध कटिया मारो पर कार्यवाही किया| बिजली चेकिंग अभियान में करीब गजेंद्र पुर व दिया गांव शामिल रहे| इसमें तीनों गांव में छह लोगों पर बिजली चोरी करने पर 32 किलो वाट पर 35 लाख रुपए जुर्माना किया गया| इससे बकाया बिल उपभोक्ताओं व अवैध कटिया मारो में हड़कंप मच गया है| बिजली विभाग इन दिनों अभियान चलाकर बकाया बिल अवैध कटिया मारो पर विभागीय कार्रवाई कर रही है| आज रविवार को एसडीओ जन्म एयर साहू के नेतृत्व में बिजली कर्मियों ने 3 गांव में अभियान चलाया| इसमें करी गजेंद्र पुर व दिया गांव शामिल रहे| इस मौके पर एसडीओ जन्म एयर साहू, अवर अभियंता जयकार पटेल, सियाराम, विपिन भारती, रोहित विश्वकर्मा,, शैलेंद्र कुमार सिंह, उमेश पाल, छोटू आदि शामिल रहे| राष्ट्र नमन समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ अमित यादव की रिपोर्ट