सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस ने बन्द घरो के ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 03 शातिर चोर/अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी का 01 अदद जोड़ी पायल, 01 अदद जोड़ी बिछिया, 1700/-रूपये नगद व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद।क्राइम/सर्विलांस टीम डीसीपी (उत्तरी) व थाना जानकीपुरम संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही 19.07.2025 को वादी श्री राम कृपाल गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम बिसम्हरा पो० बरांव थाना बैलघाट जिला गोरखपुर द्वारा शिकायत किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल UP32KF5338 को चोरी कर लिया गया है। तत्काल उपरोक्त शिकायत पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 162/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अभिषेक सिंह को सुपुर्द हुई।02.08.2025 को उपरोक्त मुकदमें के अनावरण हेतु मुखविर खास की सूचना के आधार पर सलीम तिराहे अभियुक्तगण सुजीत रावत पुत्र स्व० उदयराज रावत निवासी- सिकन्दरपुर से०-एच जानकीपुरम थाना गुडंबा लखनऊ, लोकेश कुमार उर्फ डब्लू पुत्र श्रीराम सूरत कश्यप नि0-1/696 से0-एच जानकीपुरम थाना गुडंबा लखनऊ, सरोज कुमार रावत पुत्र स्व० प्यारेलाल रावत निवासी - EWS 1/323 से0-...

गणतंत्र दिवस पर डीपीएस में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

 गणतंत्र दिवस पर डीपीएस में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में 74 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रधानाचार्य नुपुर शर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और देश व समाज हित में रचनात्मक कार्य करने की बात कही। स्कूल के प्रबंधक नितिन कुमार मानव ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश को आजाद कराने के लिए किए गए संघर्षों से अवगत कराया और सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी। इस दौरान सभी बच्चों व अध्यापकों ने देश में अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रुचि, अल्पना, सादमनी, अनामिका, नताशा, शैली, श्रद्धा, स्वाति, पारुल, ईशा, महिमा, मनीषा, कविता, सृष्टि, रितिका आंचल, सुरभि आदि उपस्थित रहे।

सेंट एंजेल्स में धूमधाम से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस

 सेंट एंजेल्स में धूमधाम से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में 74वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं देश प्रेम की भावना को उजागर किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद प्रबंधक अजय गोयल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप लोग भारत का भविष्य हैं। राष्ट्र सेवा व देश की प्रगति हमारा प्रथम कर्तव्य है। हमें अपने देश के शहीदों की शहादत को भी कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने अपने प्राणों को बलिदान कर भारत माता को स्वतंत्र कराया। इसके बाद शगुन, पलक, आराध्या, ऋतिक, वंशिका, काजल, फैजा व आलिया ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शौर्य, अंबुज, सूर्या,आयुष, अभिनव, हार्दिक, शिवा, सर्वेश, आराध्या, अर्णव, पार्थ, नितिन, सम्यक, कार्तिक, आदित्य, सिद्धांत, रमन, लक्ष्य, अंश व ओम ने हर घर तिरंगा अदा, सुहाना, सानिया, असफ़ा, अनुप्रिया, अनन्या, नंदिनी, तनिष्का, अवनी, अविका, वैशाली, मानवी...

छात्र छात्राएं खूब पढ़े देश को मजबूत करें : फादर जी डिसूजा

 छात्र छात्राएं खूब पढ़े देश को मजबूत करें : फादर जी डिसूजा लखीमपुर खीरी। सेंट डॉन बास्को कालेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित / पत्रकार नन्द कुमार मिश्रा ने तिरंगा फहराया। संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला व लखीमपुर खीरी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की छात्र छात्राओं से चर्चा की । अनुशासित मार्चपास्ट की सलामी ली। केंद्रीय स्कूल में 18 स्कूलों की पेंटिंग व परीक्षा पर चर्चा हुई। डॉन बास्को स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा ऊजबी अंसारी को प्रथम आने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आर्ट टीचर शिवानी मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल फादर जी डिसूजा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिस्टर जिल्से, छात्र छात्राएं, शिक्षण स्टाफ, कर्मचारी मौजूद रहे।

*केंद्र सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी देशदीप वर्मा* को *गोरखपुर एम्स का अध्यक्ष बनाया:*

 *केंद्र सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी देशदीप वर्मा* को *गोरखपुर एम्स का अध्यक्ष बनाया:*

राजधानी लखनऊ के अवध चौराहे के पास स्कूटी में लगी अचानक आग।

 ब्रेकिंग लखनऊ।। राजधानी लखनऊ के अवध चौराहे के पास स्कूटी में लगी अचानक आग। कुछ ही मिनटों में धू-धू कर कर जलने लगी। स्कूटी सवार में किसी तरह बचाई अपनी जान। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। सागर नाम का व्यक्ति जिसकी गाड़ी है बताया कि ट्रैफिक में खड़े थे अचानक आग लग गई।

*न्यू काशीराम कॉलोनी में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,*

*न्यू काशीराम कॉलोनी में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,*                            झांसी! बुंदेलखंड जन क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस मनाया बुंदेलखंड जन क्रांति सेना ने न्यू काशीराम कॉलोनी अम्बाबाय स्थित  कार्यालय पर केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष स्प्रहा श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान स्प्रहा श्रीवास्तव ने कहा कि देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। इस दिन भारत एक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक राष्ट्र बना था। दुनिया के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया था। जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश कि स्वाधीनता में अपना पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले सभी महापुरुषों व शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वे भारतीयों के दिलों में सदैव अमर रहेंगे इस दौरान अख्तर खान खबीजा गायत्री अम्बे सब्बो एहसान सुखदेवी आदि लोग मौजूद रहे

मुस्तकीम पुत्र हनीफ खाँ को गिरफ्तार किया गया*

थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र हनीफ खाँ को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.01.2023 को मु0अ0सं0 25/23 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र हनीफ खाँ नि0 ग्राम हजरतपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* मुस्तकीम पुत्र हनीफ खाँ नि0 ग्राम हजरतपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 सुरेश चन्द्र 2-हे0का0 रामराज यादव