बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
नीतीश कुमार 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर मारी पलटी भाजपा का दामन थामा पटना। नीतीश कुमार ने आज फिर से राजनीतिक उलट फेर करते हुए एनडीए से गठबंधन करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान जेपी नड्डा समेत भाजपा के और भी नेता मौजूद रहे। आज सुबह ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और अपने और आरजेडी के साथ चल रही तनातनी को विराम लगाते हुए भाजपा के साथ जाने का निर्णय कर लिया था। उसके बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी हर काम का क्रेडिट ले रही थी। सरकारी नौकरी देने में सिर्फ अपना नाम ले रहे थे। वैसे तो आरजेडी और नीतीश कुमार के रिश्ते कुछ समय से खराब हो रहें थे पिछले कुछ दिनों से तह अटकलें लगाई जा रही थी कि नीतीश कुमार भाजपा नेताओं के सम्पर्क में हैं उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर जैसी प्रतिक्रिया दी थी उससे यह तय माना जा रहा था कि नीतीश कुमार...