बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
सरस्वती कुंज प्रांगण, निराला नगर में भारतीय नव वर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। लखनऊ । सरस्वती कुंज प्रांगण, निराला नगर, लखनऊ में भारतीय नव वर्ष महोत्सव समिति द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ 51,000 दीपों से सजा लखनऊ, नव वर्ष महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक आयोजन" किया गया। लखनऊ: भारतीय संस्कृति की सनातन परंपराओं को जीवंत करते हुए सरस्वती कुंज प्रांगण, निराला नगर में भारतीय नव वर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार हो रहा है और इस बार इसे वसुधैव कुटुंबकम की भावना से और भी अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने कहा, "यह युग परिवर्तन का समय है। प्रयागराज के महाकुंभ में सनातन एकता की जो प्रेरणा मिली, उसी से प्रेरित होकर राजधानी लखनऊ में वसुधैव कुटुंबकम की भावना से नव वर्ष पर यह आयोजन किया गया है। हमारी अपील है कि हर व्यक्ति एक दीप जलाकर मां जगदंबा से मंगलकामना करे...