बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
परगवाल में भारत-पाकिस्तान के बीच झड़प, LOC पर गोलीबारी का वीडियो सामने आया जम्मू और कश्मीर । जम्मू और सियालकोट के निकट स्थित परगवाल क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं। दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा (LOC) पर यह झड़प हुई है। भारत का दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के उनकी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी माकूल प्रतिक्रिया दी। इस झड़प के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें LOC पर गोलियों की आवाजें और धमाके साफ सुने जा सकते हैं। अब तक परगवाल में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन LOC के पूंछ, कुपवाड़ा और अखनूर जैसे अन्य क्षेत्रों में भी गोलीबारी की खबरें मिल रही हैं। दोनों देशों ने सीमा पर अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती कर दी है। पाकिस्तान ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि से छेड़छाड़ को 'युद्ध का कार्य' बताया है और चेतावनी दी है कि वह इसका जवाब देगा। हालात अत्यधिक तनावपूर्ण बने हुए हैं, और परमाणु हथियारों से लैस इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ने की गंभीर आशंका जता...