शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का हुआ गठन

महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का हुआ गठन

गोरखपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का दिनांक 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को संस्था कार्यालय भगवानपुर श्री कुबेरपुरम् मे कार्यकारिणी का गठन किया गया। नारी उत्थान के लिए 13 कुशल महिलाओं को संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने घोषणा करते हुई सहयोगियों मे नीलम विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, ज्योति चौहान महासचिव, बेबी त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, पिंकी चौहान सचिव, चंदा विश्वकर्मा सूचना व सम्पर्क मंत्री,ममता व चांदनी को संगठन मंत्री तथा सुकृष्णा, प्रभावती,अन्नू,मुस्कान व कबिता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाकर तिरंगा पटका पहनाकर शपथ ग्रहण कराया। संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने संस्था के उद्देश्य के बारे मे बताते हुए कहा की यह पंजीकृत संस्था सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश मे नारी उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी एकता शक्ति फाउंडेशन महिलाओं के  सम्मान के लिए बनाया गया गैर-सरकारी संगठन है जिसका प्रधान कार्यालय गोरखपुर उत्तर प्रदेश मे है। इसके द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा जिसमे 18 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं व महिलाओं को एकजुट कर सेवा कार्य किया जायेगा।

संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, कानूनी सहायता एवं आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करती रहेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास विकसित करना उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

सूक्ष्म ऋण के माध्यम से स्वरोज़गार को बढ़ावा,सिलाई,कढ़ाई, पेंटिंग, ब्यूटिशियन, हस्तशिल्प,कंप्यूटर आदि में कौशल प्रशिक्षण तथा महिला उत्पादों को बाज़ार से जोड़ने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला अधिकार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम,डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना, स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,पोषण एवं स्वच्छता संबंधी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। समय-समय पर बच्चों-महिलाओं के लिए मेहंदी-चित्रकला,फैशन-शो, मेकअप, नृत्य, संगीत, खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन भी किया जायेगा।

 


जनता के भरोसे से सत्ता तक पहुंचे राजेश नागर
तिगांव से दो बार विधायक, अब हरियाणा सरकार में अहम जिम्मेदारी फरीदाबाद 6 फरवरी को जन्मदिन मना रहे तिगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए राजेश नागर आज हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीमित राजनीतिक पृष्ठभूमि से निकलकर सत्ता तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, संगठन और जनसमर्थन की मजबूत मिसाल माना जाता है।वर्ष 2014 में राजनीति में कदम रखने वाले राजेश नागर को पार्टी नेतृत्व ने उनकी सामाजिक पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वसनीयता के आधार पर आगे बढ़ाया। चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले तिगांव क्षेत्र में उन्होंने निरंतर जनसंपर्क और जमीनी कार्यों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर राजेश नागर ने यह साबित किया कि वे केवल संगठन के उम्मीदवार नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की पहली पसंद हैं। वर्ष 2024 में सरकार गठन के बाद उन्हें खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बनाया गया, जिससे तिगांव सहित पूरे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राजनीतिक रूप से कठिन माने जाने वाले इस क्षेत्र में राजेश नागर ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में संतुलन बनाकर संगठन को मजबूत किया है। यही कारण है कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पहले से अधिक सशक्त स्थिति में दिखाई दे रही है।

शुक्रवार की सुबह लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 शुक्रवार की सुबह लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

लोग घरों के बाहर निकल आए, भूकंप का केन्द्र गोंडा था

लखनऊ । शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह-सुबह घरों में सो रहे लोग अचानक हिलते हुए महसूस कर उठे और डर के मारे बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी पूरी जानकारी दी है।

 भूकंप 6 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर आया। NCS के मुताबिक, इसका केंद्र उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में था। लखनऊ से यह थोड़ी दूरी पर है, इसलिए झटके वहाँ भी अच्छे से महसूस हुए। भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिसकी वजह से झटके ज्यादा तेज लगे।

 इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। यह हल्का भूकंप माना जाता है। इतनी तीव्रता में आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन लोग डर जाते हैं। झटके आने पर कई लोग घरों से बाहर निकल गए और सड़कों पर इकट्ठा हो गए। लखनऊ के अलावा आसपास के कुछ इलाकों में भी यह महसूस हुआ। उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.4 और शिनजियांग क्षेत्र में भी 4.4 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। 

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

शब-ए-बारात पर अपने पुरखो और रिश्तेदारों को याद कर मग़फिरत की मांगी दुआ पुराने लखनऊ में सजी मस्जीदें इमामबाड़े व कब्रिस्तान में लोगो ने अपने अज़ीज़ों,पुरखो और रिश्तेदारों की क़ब्र पर पढ़ा फातिहा व कुरान पढ़ कर की मग़फिरत के लिए दुआएं।

शब-ए-बारात पर अपने पुरखो और रिश्तेदारों को याद कर मग़फिरत की मांगी दुआ पुराने लखनऊ में सजी मस्जीदें इमामबाड़े व कब्रिस्तान में लोगो ने अपने अज़ीज़ों,पुरखो और रिश्तेदारों की क़ब्र पर पढ़ा फातिहा व कुरान पढ़ कर की मग़फिरत के लिए दुआएं।



ऐशबाग कर्बला,गुफरामाआब इमामबाड़ा,तालकटोरा कर्बला,इमदाद हुसैन की कर्बला,आग़ बाक़र,कर्बला अब्बास बाग़ में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच अपने पुरखो की कब्रों व इमामबड़ो पर किया चरागां।बताते चलें यह शाबान का महीना हैं इस महीने की 15वीं शब,शबे ए बारात मनाया जाता हैं,यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है,शब का मतलब होता है,रात और बारात का मतलब होता है,बरी करना,इस रात मुसलमान अपने पुरखो व रिश्तेदारों की मग़फिरत के लिए दुआएं करते व कुरान पढ़ते हैं यही नहीं इस दिन लोग़ रोज़ा भी रखते है एवं रात भर इबादत कर रब की बारगाह में अपने गुनाहों की माफ़ी माँगते हैं।जानकारी के मुताबिक शाबान की 15 वी तारीख़ को 12"वे इमाम मेहंदी (अ०स०)की पैदाइश यानी जन्मदीन के मौके पर कर्बला,इमामबाड़े व मस्जिदों और घरों में नज़र व महफ़िल का एहतिमाम (आयोजन) किया जाता है।देर रात और तड़के सुबह होते हुए मेहंदी घाट दरिया पर बजरे की बड़ी संख्या में लोग ज़ियारत करते हुए लोग नज़र दिलाकर दुआएं माँगते
हैं।

क्षत्रिय करणी सेना द्वारा जिलाधिकारी व एसपी को दिया ज्ञापन।

क्षत्रिय करणी सेना द्वारा जिलाधिकारी व एसपी को दिया ज्ञापन।


हरदोई ।  हरदोई जिले में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें क्षत्रिय करणी सेना द्वारा सवर्ण जातियों के लिए न्याय की गुहार लगाई गई।

ज्ञापन में लिखा गया है कि हरदोई जिले में कुछ अनुसूचित जाति के संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा समय-समय पर कुछ ऐसे कृत्य किए जा रहे है। जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़ रहा है। आम नागरिकों (सवर्ण) में भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है तथा कानून व्यवस्था को भी गंभीर चुनौती मिल रही है। साथ ही यह संगठन दबाव बना कर सवर्णों पर फर्जी मुकदमे लिखवा रहे हैं।
उदाहरण जैसे चौसार, सरौना व शाहाबाद की घटनाओं को देखा गया है और जनपद में ये तो बड़ी घटनाएं हैं जिनकी जानकारी सभी को है और पता नहीं और कितनी घटनाएं हो रही हैं और कितने लोगों इनके निशाने पर हैं।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांग हैं।

1. ऐसे जातिगत संगठन जो थानों पर जाकर दबाव बनाते उन अराजक तत्वों को पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए ।

2. भड़काऊ, भाषण, सोशल मीडिया पोस्ट एवं अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल F.I.R. दर्ज की जाए व रोक लगाई जाए।

3. भविष्य में किसी प्रकार की अवैध सभा जुलूस या प्रदर्शन जहां हिन्दू देवी देवताओं के साथ सवर्णों के खिलाफ बोला जा रहा हो वह पूर्ण प्रतिबंधित किया जाए ।

4. निर्दोष सवर्णों को आए दिन झूठे हरिजन एक्ट के मुकदमे में फ़साने को धमकी देते है।ऐसे लोगो पर तुरंत कार्यवाही की जाए

5. प्रशासन आदेशों की अवेहलना करते हुए आंद्रीकृत प्रदर्शन करते है । साथ ही अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर डालते है ।

6. ऐसे लोग स्वयं कई मुकदमों में नामजद है इन लोगों के सभी थानों में क्रिमिनल हिस्ट्री है । इसमें उचित कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजा ठाकुर, जरौआ मधुकर सिंह, गजेंद्र सिंह, अनित सिंह, सत्यम, शिवम, लवकुश तिवारी, सोमेंद्र, भरत पांडेय, ईशांत सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल अवस्थी, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

इग्नू ने प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 15 तक बढ़ाई।

इग्नू प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 15  तक बढ़ाई।












लखनऊ: इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही जनवरी 2025 सत्र में स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्रों के लिए अगले वर्ष, सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु पुनः पंजीकरण की अन्तिम तिथि भी 15 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गयी है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू मुक्त, दूरस्थ एवं डिजिटल मोड से उच्च शिक्षा प्रदान करने का एक अग्रणी केन्द्रीय विश्वविद्यालय है और ऐसे कोई भी अभ्यर्थी जो अपने ज्ञान और कौशल का सम्वर्धन उच्च शिक्षा के माध्यम से करना चाहते हैं, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपने करियर एवं भविष्य को नई ऊचाँई प्रदान कर सकते हैं। डॉ० मिश्र ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में इग्नू ने डेटा साईन्स एवं एनालिटिक्स में विज्ञान परास्नातक (एम.एससी. इन डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स में- एमएससीडीएसए) का नया कार्यक्रम आरम्भ किया है। ऐसे वे कोई विद्यार्थी जो इस क्षेत्र में अपना ज्ञान सम्वर्धन करके करियर बनाना चाहते हैं, वे 15 फरवरी तक ऑनलाईन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उप-निदेशक डॉ० अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू के माध्यम से कोई भी 10 सें 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 04 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, 03 वर्षीय ऑनर्स स्नातक कार्यक्रम तथा 03 वर्षीय बहुविषयक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में स्नातक उपाधि में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू में प्रवेश हेतु टी०सी० या माईग्रेशन की आवश्यकता नहीं है एवं इग्नू बहुत ही कम मूल्य में गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा प्रदान करता है। अभ्यर्थी को ऑनलाईन माध्यम से आवेदन करने हेतु अपने शैक्षिक योग्यता सम्बन्धित मौलिक प्रमाण-पत्र, फोटो एवं हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा। इग्नू के द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री दी जाती है और साथ ही अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता भी प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाईन लिंक एचटीटीपीएस: इग्नूएडमिशन.समर्थ.एडु.इन के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया

 बीसलपुर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित  किया गया 


पीलीभीत। विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन बीसलपुर तहसील के गांव जल्लापुर में मंगलवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित  किया गया इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकता संस्कृति चेतना और संघटनात्मक मजबूती पर जोर देना था विराट हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित होकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया आयोजित समिति ने मुख्य अतिथियों को पटका ओढाकर सम्मानित किया आयोजकों ने बताया कि इसका लक्ष्य समाज को संगठित करना और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
 कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रामसेवक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक चेतना को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बोल दिया सम्मेलन के दौरान हिंदू सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय हित से जुड़े विभिन्न विचारों पर चर्चा की गई उपस्थित लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का संकल्प लिया यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ सम्मेलन में महंत योगी हनुमान नाथ महाराज ने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज को जागृत होकर देश की आसुरी शक्तियों का नाश करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रामसेवक शर्मा ने की ।
सह विभाग संपर्क रवि शरण ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि घर परिवार में संस्कारों की नींव माता द्वारा रखी जाती है उन्होंने हर घर में पांच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समर्थ पर्यावरण स्वदेशी का बोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का आहान किया  निवर्तमान जिला अध्यक्ष  रामसेवक शर्मा सचिव धर्मपाल गंगवार पूर्व सैनिक पोशाकी लाल, अमनदीप सहखंड कार्यवाहक अजीत जिला शारीरिक प्रमुख सर्वेश खंड प्रचारक जानकी प्रसाद ग्राम प्रधान सुमन गंगवार राजकुमार झंझन लाल, पुष्प कुमार मंडल कार्यवाहक व हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे।