बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
जिलाधिकारी से अपील पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक किट प्रदान करें
जिलाधिकारी से अपील पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक किट प्रदान करें राष्ट्र नमन समाचार पत्र की टीम का जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मांस्क, हैंड ग्लोब्स और लंबे जूते की व्यवस्था कराने का कष्ट करें बदायूँ जिला व कस्बों में सबसे बड़ी समस्या है। कि जो कर्मचारी संघर्षरत हैं। अपने कार्य का फर्ज निभा रहा है जनहित में समाज हित में गली गली हर व्यक्ति से संपर्क कर रहा है। क्या उस व्यक्ति को कोरोना वायरस से खतरा नहीं हो रहा है? क्या उस व्यक्ति के द्वारा कोरोना वायरस फैलने का डर नहीं हो रहा है? पंचायती राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए हर कर्मचारी के पास मांस्क नहीं पहुंच सका, हैंड ग्लोब्स नहीं प्राप्त हो सके, लंबे जूते नहीं मिल सके, जो कर्मचारी गली-गली सैनिटाइजर, दवा का छिड़काव कर रहे हैं। क्या उनकी सुविधा और सुरक्षा नहीं चाहिए? अगर वर्तमान परिस्थिति में देखा जाए तो ग्राम स्तर पर पंचानवे पर्सेंट ग्राम प्रधान कर्मचारियों को और कस्बे में नगर पालिका को टूल्किट नहीं दे सके फर्जी बिल के आधार पर अप...