थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा पान मसाला की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को असलहा से धमकाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा पान मसाला की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को असलहा से धमकाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर को बरामद दिनांक 16.02.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम चौकी क्षेत्र अजीज नगर में देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित वारण्टी एवं पान मसाला की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को असलहा लेकर डराने धमकाने वाले अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आईआईएम तिराहे पर जो व्यक्ति असलहा लेकर आया था और अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया था वह इस समय आईआईएम तिराहे के थोड़ा आगे सर्विस रोड पर खड़ा है सिगरेट पी रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।उक्त सूचना पर तत्परता करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना अनूप प्रजापति पुत्र शशिकान्त प्रजापति निवासी बुद्धेश्वर मायापुरम डिप्टी खेड़ा थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष बताया पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से 01 अदद अवैध...