संदेश

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आर0टी0सी0 पुलिस लाइन में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित-

चित्र
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आर0टी0सी0 पुलिस लाइन में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बाराबंकी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के मध्य 03 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें क्रिकेट,बॉलीबाल,दौड़,रस्साकसी, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता सम्मिलित थी, इन प्रतियोगिताओं मे भाग लेने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक  अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सम्मानित किया गया।

आजादी के नायक अमर शहीद चन्द्रशेखर तिवारी आजाद के बलिदास दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह।

चित्र
आजादी के नायक अमर शहीद चन्द्रशेखर तिवारी आजाद के बलिदास दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह।  लखनऊ: आपको अवगत कराना है आज दिनांक 27 फ़रवरी 2026 दिन शुक्रवार को समय अपराहन 01 बजे स्थान जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र निकट रूमी गेट, चौक लखनऊ में आजादी के नायक अमर बलिदानी अमर शहीद चन्द्रशेखर तिवारी आजाद जी के बलिदास दिवस पर ओम ब्राह्मण महासभा एवं महाकवि बाण फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्वित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई जी की उपस्थिति में कवि सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में ओम बाह्मण महासभा के समस्त राष्ट्रीय स्तर के व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व गणमान्य बन्धु उपस्थित होंगे। ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में शहर के अधिक सें अधिक गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें ।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा 1 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार

चित्र
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा 1 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार  मा० न्यायालय द्वारा निर्गत गैरजमानती वारंट वाद श्रीमान मा) न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय कक्ष सं0- 8 लखनऊ द्वारा जारी वाद सं0-1795/2021 अन्तर्गत धारा 144 बीएनएसएस से सम्बन्धित वांरटी/अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र मैकु निवासी ग्राम रसूलपुर कायस्थ तहसील बक्शी का तालाब लखनऊ उम्र 64 वर्ष को दिनांक 24.02.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया। वारंटी उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय से अग्रिम एंव विधिक कार्यवाही की जा रही है।वाद सं0-1795/2021 अन्तर्गत धारा 144 बीएनएसएस गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-कन्हैयालाल पुत्र मैकु निवासी ग्राम रसूलपुर कायस्थ तहसील बक्शी का तालाब लखनऊ उम्र 64 वर्ष (व्यवसाय- मजदूरी 

थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा लाइसेन्सी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चित्र
थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा लाइसेन्सी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। दिनांक 23.02.2026 को वादी श्री गोपाल सिंह पुत्र स्व०शत्रोहन सिंह निवासी 647बी/सी 130-ए जानकीपुरम गार्डन लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रस्तुत होकर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया कि राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा वादी की गाड़ी को खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 40/20206 धारा 109(1), 352 बीएनएस बनाम राजेश गुप्ता उपरोक्त पंजीकृत पर विवेचना उ0नि0 श्री विकास सिंह को सुपुर्द हुई दौराने विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के शिकायतकर्ता श्री गोपाल सिंह उपरोक्त व विपक्षी राजेश गुप्ता के विरूद्ध जांच के क्रम में दोनों पक्षो को थाना स्थानीय पर तलब किया गया। विपक्षी राजेश गुप्ता पुत्र प्रफुल्ल चन्द गुप्ता एव उनके परिजनों को सीसीटीवी फुटेज को दिखाते हुये फायर करने वाले व्यक्ति व वाहन के संबंध में पूछताछ की गयी तो सीसीटीवी फुटेज में फायर करने वाले अभियुक्त की प...
चित्र
लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से ई-रिक्शा को लापरवाही पूर्वक व तेजी से चलाते हुए नाबालिग बच्चे की एक्सीडेन्ट से मृत्यु कारित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 23.02.2026 को वादी मुकदमा श्री संदीप पुत्र स्व० सुंदरलाल निवासी ग्राम गदेला कुनौरा थाना महिगंवा जनपद बाराबंकी थाना स्थानीय पर ग्रामीणों की मदद से 01 अदद ई-रिक्शा वाहन नं0 UP32WN6827 मय चालक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी लोनार करूआ पोस्ट सुलेमाबाद थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 22 वर्ष के साथ थाना हाजा उपस्थित आये तथा एक किता तहरीर बावत ई-रिक्शा चालक उपरोक्त द्वारा नशे की हालत में अपने ई रिक्शा को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वादी के भतीजे सूर्या पुत्र सुनील उम्र करीब 04 वर्ष निवासी ग्राम गदेला कुनौरा थाना महिगवां लखनऊ के ऊपर अपना ई-रिक्शा पलट देना जिससे वादी के भतीजे की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 281/105 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर अभियुक्त द्वारा पब्लिक के द्वारा मा...

थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा पीडित का अपहरण कर ले जाने, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

चित्र
थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा पीडित का अपहरण कर ले जाने, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार  घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियो बरामद दिनांक 23/02/2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री अरून कुमार सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भिरसापुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर की तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा स्कोर्पियो गाडी (बिना नम्बर की) से वादी के छोटे भाई आलोक सिंह की दो पहिया गाडी मे टक्कर मार देना व विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर आलोक व उसके साथी शानू पाण्डेय के साथ मारपीट करना व आलोक सिंह का अपहरण कर ले जाना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 026/2026 धारा 191(2)/115(2)/140(1)/351(3)/281 बीएनएस पंजीकृत किया गया घटना को अत्यंत गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुये प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के निर्देशन मे थाना इटौंजा पुलिस बल द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृत / पीड़ित की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01 शैलेश यादव पुत्र हरीश्...

ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अन्दर 12 घण्टे में गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

चित्र
ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अन्दर 12 घण्टे में गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। 24.02.2026 को वादिनी सुश्री पूर्णिमा सिंह पुत्री अरुण सिंह चौहान निवासी ग्राम भौली थाना बीकेटी जनपद लखनऊ द्वारा अपने भतीजे लगभग 10 वर्ष, थाना जानकीपुरम, लखनऊ, जो कि S.R. Global School में अध्ययनरत है, विद्यालय से छुट्टी के उपरांत घर वापस नहीं पहुँचे के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०सं० 081/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।उक्त के क्रम में थाना बीकेटी पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभकी गई। पुलिस टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया गया तथा विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित बस चालक से पूछताछ की गई। पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक वेदान्त सिंह को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया है। लखनऊ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार ...