शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

लखनऊ कमिश्नरेट थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे।












कोतवाली दुबग्गा के मुकदमे से सम्बन्धित नाबालिग पीडिता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया दिनांक 30.01.2026 को वादी मुकदमा श्री पवन यादव पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम सुखलाल खेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बावत वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0038/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 07.02.2025 मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त लवकुश साहू पुत्र लालता प्रसाद साहू निवासी ग्राम बरावनकला थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष को पकडिया चौराहे कोतवाली क्षेत्र दुबग्गा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। अभियुक्त लवकुश साहू उपरोक्त द्वारा पूर्व मे वर्ष 2025 मे वादी मुकदमा की पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0 337/2025 धारा 87/137(2) भा०न्या०सं० पंजीकृत किया गया था तथा बाद साक्ष्य संकलन मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त लवकुश साहू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 64 भा०न्या0सं0 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी करते हुए आरोपपत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था जो विचाराधीन मा० न्यायालय है लवकुश साहू पुत्र लालता प्रसाद साहू निवासी ग्राम बरावनकला थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष मुकदमा अपराध संख्या 0038/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस कोतवाली दुबग्गा लखनऊ मु0अ0सं0 337/2025 धारा 64/87/137(2) भा0न्या०सं० व 3/4 पाक्सो एक्ट कोतवाली थाना दुबग्गा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता की सकुशल बरामदगी की गयी।