बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
अतर्रा न्यायालय परिसर में जमकर चले लाठी-डंडे, अधिवक्ता और सपा नेता समेत 5 घायल बांदा। जमीनी विवाद के चलते सिविल न्यायालय परिसर में दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। रॉड से हुए हमले में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व उनके छोटे भाई अधिवक्ता संघ के महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर लहूलुहान हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे गुट के सपा नेता नीरज द्विवेदी, उसके पिता शिवगणेश द्विवेदी और दादा शिवनरेश द्विवेदी भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के बाद बांदा रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। न्यायालय परिसर में मारपीट से सुरक्षा पर उठे सवाल गुरुवार को सिविल न्यायालय परिसर में जिस प्रकार से दो गुटों के बीच अधिवक्ताओं के चेंबरों में लोगों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देकर आपस में एकदूसरे पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करते रहे और पुलिस का कोई सिपाही तक वहां नहीं पहुंचा, पुलिस की सुरक्ष...