बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
थाना रहीमाबाद ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। लखनऊ। थाना रहीमाबाद पुलिस ने दो शातिर चोरों को धरदबोचा और उनके पास से एक सोलर बैटरी व एक फिगर प्रिंट मशीन बरामद, दो प्लास्टिक का डब्बा जिसमें आधा आधा चाकलेट भरा हुआ व पाँच सिगरेट के पैकेट बरामद। थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2024 को लखनऊ हरदोई हाइवे के पास स्थित भारत पेट्रोल पम्प व होण्डा शोरूम के पास से एक गुमटी और दुकान से हुयी चोरी के सम्बन्ध में वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 178/2024 धारा 305(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 22.09.2024 को उपरोक्त मुकदमे में चोरो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर जालामऊ फ्लाई ओवर के पास से 02 अभियुक्तो 1. चन्दन द्विवेदी पुत्र अवधेश द्विवेदी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम सुन्दरपुर टीकरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई 2. कुनाल गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम सकलाला, निचला महतवाना (पानी टंकी के पास) थाना सण्डीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कि...