संदेश

सरकार ने गोरखपुर - शामली राष्ट्रीय राजमार्ग को दी हरी झंडी

चित्र
सरकार ने गोरखपुर - शामली राष्ट्रीय राजमार्ग को दी हरी झंडी लखनऊ पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा के 39 गांव की जमीन का अधिग्रहण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने एक्सप्रेस-वे की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर विधानसभा के बरखेड़ा यासीन, जोगीठेर, वादियां, नौगवां संतोष, ईंटगांव, सुहेला, रामपुर अमृत, लिलहर, बमरोली, तिलसंडा, रूरिया होते हुए पुवायां शाहजहांपुर की ओर जाएगा जिसमें सर्वाधिक 39 गांव उनकी विधान सभा के आ रहे हैं छह लेन‌का एक्सप्रेस वे निकलेगा वर्मा ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निकलने से इस क्षेत्र का स्वत: विकास होगा, आवागमन सुलभ होगा और व्यापार बढ़ेगा औधोगिक विकास को भी गति मिलेगी

प्रशिक्षण शिविर में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खराब खाना मिलने से महिलाओं ने जताया विरोध, पेट दर्द की शिकायत

चित्र
प्रशिक्षण शिविर में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खराब खाना मिलने से महिलाओं ने जताया विरोध, पेट दर्द की शिकायत लखीमपुर खीरी शहर के संतोष पैलेस में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम के दौरान भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण ले रही सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान परोसा गया भोजन घटिया गुणवत्ता का था, जिसमें चावल और सब्जी कच्ची होने के कारण कई महिलाओं को पेट दर्द की शिकायत हुई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में कार्यालय उपायुक्त उद्योग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि सरकार एक ओर गुणवत्ता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यक्रमों में मूलभूत व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।प्रशिक्षणार्थियों ने मांग की कि भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार किया जाए तथा जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हो। विरोध की सूचना मिलने पर आयोजकों द्वारा भोजन व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया घटना के बाद कार्यक्...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है संगठन का विस्तार

चित्र
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है संगठन का विस्तार आज दिनांक 12.1.2026 को अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी और उपाध्यक्ष शादाब अहमद द्वारा लगातार संगठन का विस्तार जारी कस्बा हैदरगढ़ के कुरैशी वार्ड के सभासद प्रत्याशी आसिफ कुरेशी अपने सभी व्यापारी भाइयों के साथ संगठन में हुए शामिल इस सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी द्वारा लगातार अभियान चलाकर कस्बा सहित आसपास के व्यापारियों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी द्वारा आज कस्बा हैदरगढ़ में सदस्यता अभियान चलाया इस दौरान उनके द्वारा तमाम लोगों को संगठन का विस्तार करते हुए जोड़ा गया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी ने बताया कि हमारे द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है  जिसमें पदाधिकारी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसका नतीजा है कि संगठन का तेजी के साथ विस्तार हो इस मौके पर अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी और उपाध्यक्ष शादाब अहमद श...

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया

चित्र
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। श्री कृष्ण दत्त अकैडमी वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से रीना त्रिपाठी ने उपस्थित हुए पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को बताया कि स्वामी जी के विचार युवा पीढ़ी के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है स्वामी जी कहते थे"तुम मुझे 100 ऊर्जावान युवा दो, मैं सारा विश्व बदल दूंगा जैसे विचारों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और युवा जागरुक बने विज्ञान प्रौद्योगिकी के युग में युवाओं की जागरूकता ही नया मार्गदर्शन करेगी। शिक्षा को वे केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और मानव सेवा से जोड़ते थे आज का युवा प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहा है स्वामी विवेकानंद कहते हैं शरीर में बल,मन में साहस और आत्मा में विश्वास रखो  वे हमें सिखाते हैं कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि हर चुनौती को अवसर में बदलना चाहिए।स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं थे,...
चित्र
कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन प्रभारी मंत्री जनपद फर्रुखाबाद श्री जयवीर सिंह द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजविका मिशन के अंतर्गत 473 स्वयं सहायता समूह को धनराशि 7.09 करोड़ रुपए की सी0सी0एल प्रतीकात्मक  चेक प्रदान की गई और मौके पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित मोनिका यादव जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य जी उपस्थित रहे 

पुलिस की बड़ी सफलता, 01 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 442.500 किग्रा गांजा जब्त

चित्र
पुलिस की बड़ी सफलता, 01 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 442.500 किग्रा गांजा जब्त आयशर डीसीएम से बरामद हुआ 442.500 किग्रा गांजा, दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसओजी व थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने हथवानी मोड़ पर की कार्यवाही  सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु एसओजी टीम एवं थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 11.01.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226, जो उड़ीसा की ओर से शीशा लादकर आ रहा है, उसमें नाजायज गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हथवानी मोड़, थाना हाथीनाला क्षेत्र के अंतर्गत घेराबंदी कर चेकिंग की जाने लगी। कुछ समय पश्चात रेनुकूट की ओर स...

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने आकांक्षा सिंह को बहराइच को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बहराइच नियुक्त किया

चित्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने आकांक्षा सिंह को बहराइच को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बहराइच नियुक्त किया । बाराबंकी । दिनांक 12/ 01/2026 बाराबंकी उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया द्वारा आकांक्षा सिंह पत्नी भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुरजी पुरवा कर मुल्लापुर ब्लॉक जरवल जनपद बहराइच को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  बहराइच पद पर मनोनीत किया गया एवं भूपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र  सूर्य नारायन सिंह ग्राम सुरजी पुरवा कर मुल्लापुर ब्लॉक जरवल जनपद बहराइच को मंडल अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ देवीपाटन मंडल गोंडा पद पर मनोनीत किया गया एवं अरविंद रावत पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम गणेशपुर ब्लाक रामनगर जनपद बाराबंकी को मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या पद पर मनोनीत किया गया एवं विनोद रावत पुत्र ईश्वर दीन ग्राम लोहटी ज ई ब्लाक रामनगर जनपद बाराबंकी को ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामनगर पद पर मनोनीत किया गया एवं रंजीत कुमार  राजपूत को सदस्य मनोनीत किया गया इस अवसर पर मुख्य र...