होली त्यौहार के पहले अवैध मादक पदार्थ के तस्करों व निर्माण करने वालों पर हुई बड़ी कार्यवाही
होली त्यौहार के पहले अवैध मादक पदार्थ के तस्करों व निर्माण करने वालों पर हुई बड़ी कार्यवाही। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 06 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया व लगभग 2500 किलो लहन को भी नष्ट किया गया। सोनभद्र । होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 6 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। दिनांक 22.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 2500 क...