संदेश

चित्र
  फीचर फिल्म प्रधानी देश के किसानों के हित में एक मजबूत संदेश देती है- नरेन्द्र कनौजिया लखनऊ: बर्लेस्क्यू फिल्मस के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म 'प्रधानी' के ऑडिशन हाल ही में ए ब्लॉक इंदिरा नगर, लखनऊ में 01मार्च 2026, को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म ग्रामीण राजनीति, सत्ता संघर्ष और ग्राम प्रधानों की जमीनी सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली और यथार्थपरक तरीके से प्रस्तुत करेगी। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक नरेन्द्र कनौजिया हैं, जबकि निर्माण अनामिका कनौजिया एवं रामदेव यादव ‌द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनम यादव, श्याम सुंदर, खुशी सिंह, शिखर श्रेयांश, विवेक शर्मा, आदित्य रॉय, राजेश श्रीवास्तव, आकाश राजपोत और जूही गौर शामिल हैं। फिल्म में उत्तर प्रदेश के स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को प्रमुखता दी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिल सके। बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मोंटी शर्मा फिल्म का संगीत एवं बैकग्राउंड स्कोर तैयार करेंगे, जो ...
चित्र
  उत्तराखंड के पारंपरिक होलिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन धूमधाम सें मनाया। देहरादून: उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु समर्पित मक्सद संस्था, भिकियासैंण, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के तत्वावधान में तथा संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के सहयोग से उत्तराखंड के पारंपरिक होलिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेमा बिष्ट के निर्देशन में महिला एवं पुरुष होलियारों ने सर्वप्रथम पारंपरिक होली गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियाँ दीं। जिनमें- सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेलें गणपति नाथ, नगर नेपाला, जल कैसे भरूँ यमुना गहरी, मेरी नथ गढ़े दे छेला सुनारा, शिव मठ पर सोहें लाल ध्वजा, मैं हाथा जोड़ेनू सब नरनारी सहित अनेकों मनमोहक होली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इन गीतों के माध्यम से भक्तिभाव, श्रृंगार और लोकजीवन की झलक ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाइयाँ दीं, रंग-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया तथा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ होलिकोत्सव मनाया। होली गायन के उपरांत उत्तराखंड के पारंपरिक झोड़े एवं लो...
चित्र
  प्रयागराज की नारी शक्ति: परिवर्तन, प्रगति और प्रेरणा- डॉ. समीक्षा सिंह प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विचार करने का अवसर है। महिला दिवस 2026 के इस विशेष अवसर पर हमें अपने शहर प्रयागराज की उन महिलाओं और बेटियों को याद करना चाहिए जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कला और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रयागराज सदैव से शिक्षा और संस्कृति की भूमि रहा है। यहाँ की महिलाओं ने भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी हो, या सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में महिलाओं का नेतृत्व—आज प्रयागराज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर भी हमें यह स्वीकार करना होगा कि महिला सशक्तिकरण की यात्रा अभी अधूरी है। समाज में कई ऐसी बेटियाँ हैं जिन्हें अभी भी बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसरों की आवश्यकता है। यदि हम मिलकर उन्हें प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दें, तो वे न केवल अपने जीवन को बल्कि पूरे समाज...
चित्र
लखनऊ ब्रेकिंग मड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्र के नेतृत्व में रामराम बैंक चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार व पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ धन्नी व लुकमान.चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को दबोचा..
चित्र
होली के रंग उत्सव पर्व के अवसर पर थाना कैसरबाग क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) श्री धनंजय कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग एवं प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग के कुशल नेतृत्व में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त, फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित की गई है, ताकि नागरिक बिना किसी भय के रंगों का त्योहार मना सकें। अफवाहों से बचने, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। लखनऊ पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या 112 पर दें।
चित्र
लखन ऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद के क्षेत्रों में थाना प्रभारी सुनील कुमार आजाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी एडिशनल इस्पेटर उदय पाल और थाने की टीमों ने होली के त्योहार को शान्ति पूर्वक खुशियों के साथ सम्पन्न कराया आने जाने वाले लोगो पर रक्खी गई नजर होली के दिन अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से की हिवेट रोड चौराहे पर आने जाने वाले लोगो के टू व्हीलर वाहन की चैंकिग की गई बिना हैल्मेट लगाकर चलने वाले लोगो को दी गई हिदायत बिना हैल्मेट न वाहन चलाएं तीन सवारी बैठाकर वाहन न चालाने की थी हिदायतl

लखनऊ में होली के त्यौहार पर चिनहट पुलिस रही अलर्ट,पुलिस बल रहा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार। आदेशों का पालन न करने वाले लोगो पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

चित्र
  लखनऊ में होली के त्यौहार पर चिनहट पुलिस रही अलर्ट,पुलिस बल रहा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार। आदेशों का पालन न करने वाले लोगो पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा शांतिपूर्वक मनाई  गई पूरे उत्तर प्रदेश में होली। लखनऊ में त्यौहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। होली के त्यौहार को देखते हुए पूरे लखनऊ में पुलिस चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही हैं इसी क्रम में थाना चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने क्षेत्र का पैदल, भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चिनहट के प्रत्येक चौराहें पर जाकर पिकेट ड्यूटी की जांच की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। होली के त्यौहार के अवसर पर लोग हुड़दंग मचाते हैं ऐसे लोगों को नसीहत दी कि यदि हुड़दंग की या किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग की तो ऐसे लोगों पर कठोर कानून कार्यवाही होगी इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें और खुशहाली से होली।मनाए एक दूसरे भाई चारा बनाए रक्खे।